facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BCCL IPO Listing Today: कोल इंडिया की सहायक कंपनी के आईपीओ की धमाकेदार शुरुआत, 96% के प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

Advertisement

Bharat Coking Coal IPO: BCCL के आईपीओ के जरिए कुल 1,071 करोड़ रुपये जुटाए गए। इसमें निवेशकों की भागीदारी बहुत मजबूत रही। आईपीओ के समापन तक कुल सब्सक्रिप्शन 143.85 गुना रहा

Last Updated- January 19, 2026 | 11:54 AM IST
IPO
Representative Image

Bharat Coking Coal IPO: लंबे इंतजार के बाद कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल (Bharat Coking Coal) ने सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत की। कंपनी के IPO ने बाजार से ₹1,071.11 करोड़ जुटाए।

बीएसई पर भारत कोकिंग कोल के शेयर ने अपने पहले दिन के कारोबार की शुरुआत ₹45.21 पर की, जो IPO कीमत ₹23 से लगभग दोगुना यानी 96.57 प्रतिशत अधिक था। वहीं, NSE पर शेयर ने ₹45 पर लिस्टिंग की, जो ₹22 की बढ़त को दर्शाता है, यानी IPO के मुकाबले 95.65 प्रतिशत प्रीमियम।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमान से भी बेहतर रही। IPO से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में लगभग ₹36.5 पर ट्रेड कर रहे थे। इसका मतलब था कि IPO कीमत से शेयर में 58.7 प्रतिशत का प्रीमियम पहले ही बना हुआ था।

क्या करें निवेशक?

Swastika Investmart की हेड ऑफ वेल्थ Shivani Nyati का सुझाव है कि छोटे और शॉर्ट-टर्म निवेशक प्रॉफिट बुक करने पर विचार कर सकते हैं। वहीं, लंबी अवधि के निवेशक शेयर को होल्ड कर सकते हैं। शिवानी के अनुसार, “लॉन्ग-टर्म निवेशक शेयर को ₹35 स्टॉप-लॉस के साथ रख सकते हैं और मीडियम-टू-लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस पर ध्यान दें।”

आईपीओ में निवेशकों की जबरदस्त भागीदारी

BCCL के आईपीओ के जरिए कुल 1,071 करोड़ रुपये जुटाए गए। इसमें निवेशकों की भागीदारी बहुत मजबूत रही। आईपीओ के समापन तक कुल सब्सक्रिप्शन 143.85 गुना दर्ज किया गया।

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने अपने हिस्से के लिए 310.81 गुना आवेदन किया।

  • नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) ने भी अपने हिस्से के लिए 240.49 गुना आवेदन किया।

  • रिटेल निवेशकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, और उनके हिस्से का सब्सक्रिप्शन 49.37 गुना रहा।

नया लिस्टिंग शेड्यूल

शेयर बाजार गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को बंद रहने के कारण लिस्टिंग में बदलाव हुआ।  BCCL का आईपीओ 19 जनवरी, सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्ट होगा।

कंपनी ने RHP में कहा, “कंपनी को ऑफर से कोई राशि प्राप्त नहीं होगी। सभी राशि प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर को ऑफर संबंधित खर्च और करों की कटौती के बाद मिलेगी।”

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement