facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारी

Advertisement

आईपीओ का कीमत दायरा 21 से 23 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और आवेदन के लिए यह 13 जनवरी को बंद हो जाएगा

Last Updated- January 05, 2026 | 11:08 PM IST
Bharat Coking Coal IPO

Bharat Coking Coal IPO: कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) शुक्रवार को अपना आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके माध्यम से वह 100 फीसदी बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) के जरिए 1,069 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके साथ ही कंपनी भारत के इस्पात उद्योग के लिए प्रमुख घरेलू आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करेगी। देश आयातित कोकिंग कोयले पर निर्भरता घटाने की कोशिश कर रहा है।

आईपीओ का कीमत दायरा 21 से 23 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और आवेदन के लिए यह 13 जनवरी को बंद हो जाएगा। एंकर बुक 8 जनवरी को खुलेगी। शेयर 16 जनवरी को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकते हैं। निर्गम संरचना के अनुसार 50 फीसदी शेयर पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए, कम से कम 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए और कम से कम 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रखे गए हैं।

आईपीओ से प्राप्त रकम मूल कंपनी कोल इंडिया को मिलेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि नए शेयर जारी न होने से कंपनी की विकास योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि पूंजीगत व्यय आंतरिक स्रोतों से ही मिलता रहेगा।

मीडिया को बीसीसीएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल और तकनीकी निदेशक संजय कुमार सिंह के अलावा कोल इंडिया के निदेशक (वित्त) मुकेश अग्रवाल ने संबोधित किया।

बीसीसीएल भारत में कोकिंग कोल की सबसे बड़ी उत्पादक है, जो घरेलू उत्पादन का करीब 58.5 फीसदी हिस्सा है और भारत में प्राइम कोकिंग कोयले की एकमात्र उत्पादक है। इस्पात निर्माण के लिए कोकिंग कोल महत्त्वपूर्ण घटक है और भारत वर्तमान में अपनी आवश्यकता का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है, मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया से।

Advertisement
First Published - January 5, 2026 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement