facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहले दिन 77% उछला भारत कोकिंग कोल, IPO निवेशकों की हुई जबरदस्त कमाई

Advertisement

आईपीओ को 147 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला और 1.2 लाख करोड़ रुपये की बोलियां हासिल हुई थीं

Last Updated- January 19, 2026 | 9:51 PM IST
Market Outlook
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत कोकिंग कोल का शेयर अपने पहले कारोबारी दिन सोमवार को 77 फीसदी तक चढ़ गया। शेयर ने 45.2 रुपये के ऊंचे और 40.13 रुपये के निचले स्तर को छुआ और आखिर में 23 रुपये के अपने निर्गम भाव के मुकाबले 17.66 रुपये की बढ़त के साथ 40.66 रुपये पर बंद हुआ।

कैलेंडर वर्ष 2026 के दौरान मेनबोर्ड श्रेणी में इस पहले आईपीओ को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। आईपीओ को 147 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला और 1.2 लाख करोड़ रुपये की बोलियां हासिल हुई थीं। भारत कोकिंग कोल का आईपीओ पैतृक कंपनी कोल इंडिया की बिक्री पेशकश (ओएफएस) थी। आईपीओ के बाद, कंपनी में कोल इंडिया की हिस्सेदारी घटकर 90 प्रतिशत हो गई है।

बंद भाव के हिसाब से कंपनी का मूल्यांकन 18,935 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2025-26 के पहले छह महीनों के दौरान, कंपनी ने 5,659 करोड़ रुपये के राजस्व पर 124 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी कोकिंग कोल, नॉन-कोकिंग कोल और वॉश्ड कोल (इस्पात उद्योग के लिए जरूरी कच्चे माल) के उत्पादन में लगी हुई है। 

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement