facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Hexacom IPO: शुक्रवार को शेयर बाजार में एंट्री करेगा आईपीओ, चेक करें सब्सक्रिप्शन स्टेटस

Advertisement

एक्सचेंज पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, इसके शेयर का निर्गम मूल्य 570 रुपये रखा गया था। यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का यह पहला पब्लिक इश्यू है।

Last Updated- April 11, 2024 | 4:16 PM IST
IGI IPO
Representative Image

Bharti Hexacom IPO: भारती समूह की कंपनी भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) का शेयर कल यानी शुक्रवार (12 अप्रैल) को शेयर बाजार में लिस्ट होगा। कंपनी का आईपीओ पिछले सप्ताह सफलतापूर्वक पूरा हुआ था।

भारती हेक्साकॉम का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन 30 गुना भरकर बंद हुआ।

BSE ने दी ये जानकारी

बीएसई (BSE) की तरफ से बुधवार को जारी सूचना के मुताबिक, 12 अप्रैल को भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के इक्विटी शेयरों को लिस्ट किया जाएगा और प्रतिभूतियों के ‘बी’ समूह की सूची में एक्सचेंज पर लेनदेन के लिए स्वीकार किया जाएगा।’’

यह भी पढ़ें: Ramdevbaba Solvent IPO: अगले हफ्ते खुलने जा रहा है आईपीओ, निवेश करने से पहले जान लें जुरूरी बातें

ईद के मौके पर आज बाजार बंद

‘ईद-उल-फितर’ के मौके पर गुरुवार को शेयर बाजार बंद हैं। एक्सचेंज पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, इसके शेयर का निर्गम मूल्य 570 रुपये रखा गया था। यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का यह पहला पब्लिक इश्यू है।

Bharti Hexacom IPO: सब्सक्रिप्शन स्टेटस

4,275 करोड़ के आईपीओ को लगभग 30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। बुक बिल्ड इश्यू के रिटेल हिस्से को 2.83 गुना, एनआईआई (NII) हिस्से को 10.52 गुना और क्यूआईबी (QIB) सेगमेंट को 48.57 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

कब खुला था आईपीओ?

Bharti Hexacom का आईपीओ 3 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 2 अप्रैल को रही खुल गया था।

यह भी पढ़ें:  Creative Graphics Solutions IPO की बाजार में धमाकेदार एंट्री, 106% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर

क्या तय हुआ प्राइस बैंड?

कंपनी ने अपने ₹4,275 करोड़ के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 542-570 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

क्या करती है कंपनी?

भारती हेक्साकॉम राजस्थान और नॉर्थ ईस्ट में दूरसंचार सेवाएं प्रदान करती है। भारती समूह की इकाई भारती इन्फ्राटेल (अब इंडस टावर्स) का आईपीओ वर्ष 2012 में आया था।

कंपनी के पास 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है और बाकी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया के पास है।

यह ग्राहकों की संख्या के मामले में टॉप ग्लोबल मोबाइल ऑपरेटरों में से एक है और वित्त वर्ष 2023 तक कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू के मामले में भारत का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर है।

Advertisement
First Published - April 11, 2024 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement