facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Hexcom IPO: तीन अप्रैल को खुलेगा नए वित्त वर्ष का पहला IPO, दांव लगाने से पहले जान लें डिटेल्स

Advertisement

भारती हेक्साकॉम में प्रोमोटर भारती एयरटेल की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है और शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के पास है।

Last Updated- March 24, 2024 | 3:32 PM IST

Bharti Hexcom IPO: टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल की सब्सिडियरी कंपनी भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexcom) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) तीन अप्रैल को खुलेगा। कंपनी के आईपीओ दस्तावेजों (RHP) के अनुसार, तीन दिन की शुरुआती शेयर बिक्री पांच अप्रैल को बंद होगी।

एंकर निवेशक दो अप्रैल को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे। यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का पहला आईपीओ होगा। आईपीओ पूरी तरह 7.5 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) के रूप में होगा। यह मौजूदा शेयरधारक टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लि. की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

हालांकि, ओएफएस के आकार को पहले के 10 करोड़ शेयरों से घटाया गया है। चूंकि आईपीओ पूरी तरह से एक ओएफएस पर आधारित है, इसलिए निर्गम से मिली राशि शेयरधारकों के पास जाएगी। कंपनी को इसमें से कोई राशि नहीं मिलेगी।

भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexcom) को आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से 11 मार्च को ‘कन्क्लूजन लेटर’ मिल गया है। किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का कन्क्लूजन लेटर जरूरी होता है।

भारती हेक्साकॉम में प्रोमोटर भारती एयरटेल की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है और शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के पास है।

क्या करती है भारती हेक्साकॉम ?

भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexcom) एक कम्यूनिकेशन सोल्यूशन प्रोवाइडर है, जो देश में राजस्थान और उत्तर-पूर्व टेलीकम्युनिकेशन सर्किल में ग्राहकों को उपभोक्ता मोबाइल सेवाएं, फिक्स्ड लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 3:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement