facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2027 IPO की तैयारी! बीहाइव वर्कस्पेस ने तय किया बड़ा रोडमैप

Advertisement

कर्ज और इक्विटी के मिश्रण से फंडिंग पूरी होने के करीब, 2027 में आईपीओ का लक्ष्य

Last Updated- December 17, 2025 | 8:37 AM IST
IPO

बेंगलूरु की को-वर्किंग परिचालक बीहाइव वर्कस्पेस प्री-आईपीओ दौर के तहत 400 करोड़ रुपये की रकम जुटाने की कवायद पूरी करने वाली है। कंपनी ने आज बयान में यह जानकारी दी। इस कवायद का उद्देश्य अपने विस्तार के अगले चरण में मदद करना और बैलेंस शीट को मजबूत करना है।

रकम जुटाने की इस कवायद में ऋणदाताओं के कंसोर्टियम के ऋण का बड़ा हिस्सा शामिल है। इसके साथ ही लगभग 100 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश भी शामिल है, जो पूरा होने की अग्रिम स्थिति में है। इक्विटी के इस दौर में अति अमीर व्यक्तियों, परिवार कार्यालयों और कई मौजूदा निवेशकों की जोरदार दिलचस्पी दिखी है।

बीहाइव वर्कस्पेस के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी शेष राव पाप्लिकर ने कहा, ‘बेंगलूरु भारत का सबसे बड़ा और सबसे प्रतिस्पर्धी कोवर्किंग बाजार है और बीहाइव ने स्टार्टअप तथा उद्यमों दोनों को ही लगातार बेजोड़ मूल्य प्रदान करते हुए यहां नेतृत्व की स्पष्ट जगह तैयार की है। यह रकम जुटाना आईपीओ की दिशा में हमारी यात्रा को तेज करता है और साथ ही पुणे, हैदराबाद और चेन्नई जैसे वृद्धि के प्रमुख बाजारों में तेजी से विस्तार करने में सक्षम बनाता है।’

बीहाइव का 2027 में आईपीओ लाने का लक्ष्य है। भविष्य के मद्देनजर कंपनी ने वित्त वर्ष 28 तक 500 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 30 तक 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व पार करने का अनुमान लगाया है। यह अनुमान परिसरों की अगुआई में उसकी विस्तार रणनीति, उद्यम में मजबूती बढ़ाने तथा कोवर्किंग, प्रबंधित कार्यालयों, वर्चुअल कार्यालयों और पहुंच के लचीले साधनों के विविध पोर्टफोलियो के बल पर है।

Advertisement
First Published - December 17, 2025 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement