facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Birdy’s IPO Listing: NSE के SME प्लेटफॉर्म पर आईपीओ की फीकी शुरुआत, निवेशकों को मिली निराशा

Advertisement

Grill Splendour Services IPO: खुदरा निवेशकों के दम पर आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिला था। यह ओवरऑल 8.68 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Last Updated- April 23, 2024 | 12:19 PM IST

Birdy’s IPO Listing: बर्डीज ब्रांड की पैरेंट कंपनी ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज (Grill Splendour Services) के शेयरों ने आज आनी 23 अप्रैल को शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत की। कंपनी का आईपीओ NSE के SME प्लेटफॉर्म पर 121.3 रुपये पर लिस्ट हुए, जो कि 120 रुपये के इश्यू प्राइस से 1.08 फीसदी अधिक है। इसका मतलब है कि आईपीओ निवेशकों को केवल 1 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर उछलकर 124 रुपये पर आ गए लेकिन फिर से मुनाफावसूली के चलते यह टूटकर 120.55 रुपये पर फिर से गिरा, जिसके बाद आईपीओ निवेशक महज 0.46 फीसदी मुनाफे में हैं।

Grill Splendour Services का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

खुदरा निवेशकों के दम पर आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिला था। यह ओवरऑल 8.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 12.78 गुना भरा था।

यह भी पढ़ें: JNK India IPO: निवेश का सुनहरा मौका, सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ; जानें प्राइस बैंड और GMP समेत पूरी डिटेल

कब खुला था आईपीओ?
बर्डीज ब्रांड की पैरेंट कंपनी का आईपीओ 15-18 अप्रैल तक खुला था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 13,72,800 नए शेयर जारी हुए हैं।

जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल
कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों से कंपनी का कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।

यह भी पढ़ें: Q4 Results Today: आज इन 15 कंपनियों के जारी होंगे Q4 रिजल्ट, शेयरों पर निवेशकों की रहेगी पैनी नजर

जानें Grill Splendour Services के बारे में

यह कंपनी 2019 में बनी थी। Grill Splendour Services बर्डीज ब्रांड की पैरेंट कंपनी है जो कि एक बेकरी और पेस्ट्री की चेन है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-नवंबर 2023 में इसे 61.65 लाख रुपये का नेट प्रॉफिट और 22.11 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 12:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement