facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BLS E-Services IPO: ग्रे मार्केट में दहाड़ मार रहा बीएलएस ई-सर्विसेज का IPO, अप्लाई करने से पहले चेक करें सभी डिटेल्स

Advertisement

शेयर बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार, बीएलएस ई-सर्विसेज के शेयर की कीमत आज ग्रे मार्केट में 146 रुपये के प्रीमियम पर बोली जा रही है।

Last Updated- January 30, 2024 | 12:04 PM IST
Mobikwik IPO

BLS E-Services IPO opens today: बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ आज प्राइमेरी मार्केट में ओपन हो गया है। बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ के लिए बोली 1 फरवरी 2024 तक खुली रहेगी।

डिजिटल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज (BLS E-Services) ने आईपीओ का प्राइस बंद 129 से 135 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। कंपनी का लक्ष्य अपने इश्यू के जरिये 310.91 करोड़ रुपये जुटाने का है। बुक बिल्ड इश्यू BSE और NSE पर लिस्ट किये जाएंगे।

इस बीच, बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ सब्सक्रिप्शन खुलने की तारीख पर कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ट्रेड के लिए उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: Konstelec Engineers IPO: NSE SME पर आईपीओ की धांसू लिस्टिंग, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार, बीएलएस ई-सर्विसेज के शेयर की कीमत आज ग्रे मार्केट में 146 रुपये के प्रीमियम पर बोली जा रही है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट इस पब्लिक इश्यू से मल्टीबैगर रिटर्न की उम्मीद कर रहा है।

BLS E-Services के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

कंपनी का आईपीओ बुक बिल्ड इश्यू खुलने के एक घंटे के भीतर ही पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। बीएसई वेबसाइट पर उपलब्ध बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ सदस्यता स्थिति के अनुसार, बोली लगाने के पहले दिन सुबह 11 बजे तक कंपनी का इश्यू 1.86 गुना सब्सक्राइब किया गया।

यह भी पढ़ें: Euphoria Infotech के IPO ने दिया निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न! 90% प्रीमियम के साथ में लिस्ट हुए शेयर

आईपीओ के बारें में

1. बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम

डिजिटल सेवा प्रदाता कंपनी के शेयर आज ग्रे मार्केट में 146 रुपये के प्रीमियम पर मिल रहे हैं।

2. बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ प्राइस बंद

कंपनी ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड 129 से 135 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

3. बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ डेट

बुक बिल्ड इश्यू आज खुल गया है और 1 फरवरी 2024 तक अप्लाई करने के लिए खुला रहेगा।

4. बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ साइज: कंपनी का लक्ष्य नए शेयर जारी करके 310.91 करोड़ रुपये जुटाना है।

5. बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ लॉट साइज

निवेशक एक लॉट के लिए आवेदन कर सकेंगे और बुक बिल्ड इश्यू के एक लॉट में कंपनी के 108 शेयर शामिल होंगे।

6. बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ अलॉटमेंट डेट ?

शेयर आवंटन को अंतिम रूप 2 फरवरी 2024 यानी अगले सप्ताह शुक्रवार को मिलने की संभावना है।

7. बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ लिस्टिंग

कंपनी के आईपीओ की पब्लिक लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर की जायेगी।

8. बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ लिस्टिंग की तारीख

कंपनी का आईपीओ 6 फरवरी, 2024 को सेकेंडरी मार्केट में आ सकता है।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 12:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement