facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Blue Jet Healthcare ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 252 करोड़ रुपये

Advertisement

कंपनी ने बीएसई को सोमवार देर रात दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने 346 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 72.85 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए।

Last Updated- October 24, 2023 | 2:32 PM IST
Quality Power IPO

दवाओं का कच्चा माल बनाने वाली कंपनी ब्लू जेट हेल्थकेयर ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले एंकर निवेशकों से 252 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी ने बीएसई को सोमवार देर रात दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने 346 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 72.85 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए।

ब्लू जेट हेल्थकेयर ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 329-346 रुपये प्रति शेयर कर मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी का आईपीओ 25 अक्टूबर को खुलेगा और 27 अक्टूबर को बंद होगा।

यह भी पढ़ें : Cello World IPO: स्टेशनरी कंपनी का 1,900 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 अक्टूबर को खुलेगा

ब्लू जेट हेल्थकेयर के अनुसार, यह निर्गम प्रवर्तकों अक्षय बंसारीलाल अरोड़ा तथा शिवेन अक्षय अरोड़ा की तरफ से 2.42 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा।

आईपीओ के पूरी तरह ओएफएस पर आधारित होने के कारण निर्गम से होने वाली सारी आय शेयर बेचने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी। मुंबई स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर नवोन्मेषी दवा कंपनियों और बहुराष्ट्रीय जेनेरिक दवा कंपनियों के लिए विशिष्ट उत्पाद पेश करती है। पिछले पांच दशकों में कंपनी ने 100 से अधिक उत्पाद विकसित किए हैं।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 2:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement