facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आगाज पर 6% चढ़ा ब्लूस्टोन ज्वैलरी का शेयर, पटेल रिटेल IPO पहले दिन मिले पूरे आवेदन

Advertisement

ब्लूस्टोन ज्वैलरी ऐंड लाइफस्टाइल लिमिटेड का शेयर मंगलवार को 517 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Last Updated- August 19, 2025 | 10:32 PM IST
Aye Finance IPO

ब्लूस्टोन ज्वैलरी ऐंड लाइफस्टाइल लिमिटेड का शेयर मंगलवार को 517 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई में शेयर की शुरुआत निर्गम मूल्य से 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 508.80 रुपये पर हुई। हालांकि, बाद में इसमें तेजी आई और यह कारोबार के दौरान 9 फीसदी चढ़कर 564 रुपये पर पहुंच गया। अंत में शेयर 5.60 फीसदी की बढ़त के साथ 546 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में शेयर 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 510 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह गिरावट से उबरा और 9 फीसदी की बढ़त के साथ दिन के उच्चतम स्तर 564 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 5.60 फीसदी की बढ़त के साथ 546 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,262.09 करोड़ रुपये रहा। पिछले सप्ताह बुधवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन ब्लूस्टोन ज्वैलरी एंड लाइफस्टाइल के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 2.70 गुना आवेदन मिले थे। इसका मूल्य दायरा 492-517 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

पटेल रिटेल के आईपीओ को पहले दिन मिले पूरे आवेदन

सुपरमार्केट श्रृंखला चलाने वाली पटेल रिटेल के आईपीओ को मंगलवार को बोली के पहले दिन 6.39 गुना बोली मिली। एनएसई के पास उपलब्ध पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 9.88 गुना आवेदन मिले, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के मामले में 7.40 गुना बोली मिली। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से को 4.93 गुना बोली मिली। कंपनी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 43 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 10:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement