facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिगेड होटल वेंचर्स जोड़ेगी करीब 960 कमरे, 24 जुलाई से खुलेगा IPO; ₹759.6 करोड़ जुटाने की योजना

Advertisement

आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 759.6 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इश्यू का कीमत दायरा 85 रुपये से 90 रुपये तय किया गया है।

Last Updated- July 21, 2025 | 9:48 PM IST
Aye Finance IPO

ब्रिगेड समूह की इकाई ब्रिगेड होटल वेंचर्स वित्त वर्ष 28 और वित्त वर्ष 29 तक अपने मौजूदा पोर्टफोलियो में करीब 960 कमरे और जोड़ने की उम्मीद कर रही है। अभी उसके पास 1,600 से अधिक कमरे हैं। कंपनी लक्जरी सेगमेंट के माध्यम से विस्तार पर ध्यान दे रही है।

होटल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 759.6 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है। यह आईपीओ 24 जुलाई को खुलकर 28 जुलाई को बंद होगा। आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 759.6 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इश्यू का कीमत दायरा 85 रुपये से 90 रुपये तय किया गया है।

ब्रिगेड होटल वेंचर्स की प्रबंध निदेशक निरूपा शंकर ने कहा, आईपीओ का मकसद इस नई इकाई को ऐसे बाजारों में प्रवेश का मौका प्रदान करना है जहां मूल कंपनी पहले से नहीं है। उदाहरण के लिए ये गोवा जैसे मजबूत लीजर मार्केट हो सकते हैं या मजबूत धार्मिक पर्यटन वाले बाजार हो सकते हैं। पश्चिमी क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में हमारी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा, ब्रांडेड कमरों के क्षेत्र में भारत में अपार संभावनाएं हैं। अगले पांच से सात वर्षों में भारत में 50,000 से 1,00,000 और कमरे मांग को पूरा कर सकते हैं।

ब्रिगेड होटल की दक्षिणी बाजार में मजबूत उपस्थिति है। उसका गिफ्ट सिटी में भी एक होटल है।

Advertisement
First Published - July 21, 2025 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement