facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Canara HSBC Life IPO Listing: निवेशकों को नहीं मिला गेन, ₹106 पर सपाट लिस्टिंग के बाद 3% चढ़ा शेयर

Advertisement

Canara HSBC Life IPO Listing: एनएसई पर 106 रुपये प्रति शेयर के भाव पर सपाट लिस्ट हुए। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 106 के बराबर है।

Last Updated- October 17, 2025 | 11:43 AM IST
OnEMI Technology IPO

Canara HSBC Life Insurance listing: गुरुग्राम स्थित जीवन इंश्योरेंस कंपनी कैनेरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयर शुक्रवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। कंपनी के शेयर एनएसई पर 106 रुपये प्रति शेयर के भाव पर सपाट लिस्ट हुए। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 106 के बराबर है। हालांकि, लिस्ट होते ही शेयर में तेजी देखने को मिली और यह करीब 2 प्रतिशत चढ़ गए। वहीं, बीएसई पर भी कंपनी के शेयर 106 पर लिस्ट हुए और लिस्टिंग के बाद लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109 रुपये के उच्च स्तर को छू गए।

कैनेरा एचएसबीसी का लिस्टिंग मूल्य बाजार की उम्मीदों से थोड़ा नीचे रहा। ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्टेड शेयर 109 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे, जो कि 3 रुपये या 2.83 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है।

Canara HSBL Life Insurance आईपीओ सब्सक्रिप्शन

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अनुसार, कैनेरा एचएसबीसी लाइफ का आईपीओ 2.29 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी को 38.216 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि ऑफर में 16.671 करोड़ शेयर उपलब्ध थे। मांग में बढ़त क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की ओर से आई, जिन्होंने अपने आरक्षित हिस्से के लिए 7.05 गुना सब्सक्रिप्शन किया। खुदरा निवेशकों (Retail Investors) का हिस्सा 44 प्रतिशत और गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) का हिस्सा 33 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ।

यह भी पढ़ें: Midwest IPO GMP: अप्लाई करने का आखिरी मौका, ग्रे मार्केट में दिख रहा उत्साह; ₹2000 हो सकती है कमाई?

Canara HSBL Life Insurance आईपीओ डिटेल्स

कंपनी ने अपना ₹2,517 करोड़ का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में लॉन्च किया। इसमें 23.75 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे गए और कोई नया शेयर जारी नहीं किया गया। आईपीओ की प्राइस बैंड ₹100 से ₹106 प्रति शेयर रखी गई थी, और निवेशक 140 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते थे। सदस्यता विंडो 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक खुली रही। शेयर आवंटन का आधार (Basis of Allotment) 15 अक्टूबर 2025 को अंतिम रूप दिया गया।

 

Advertisement
First Published - October 17, 2025 | 11:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement