facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Canara Robeco AMC IPO: ₹1326 करोड़ का आईपीओ खुला, GMP दे रहा मुनाफे का इशारा; अप्लाई करना चाहिए ?

Advertisement

Canara Robeco AMC IPO: कंपनी का आईपीओ 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा। शेयर अलॉटमेंट 14 अक्टूबर को फाइनल होने की उम्मीद है।

Last Updated- October 09, 2025 | 11:27 AM IST
Sudeep Pharma IPO GMP

Canara Robeco AMC IPO: केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) सब्सक्राइब करने के लिए गुरुवार (9 अक्टूबर) को खुल गया। यह मेनबोर्ड आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है। इश्यू के तहत कंपनी ने 4.99 करोड़ इक्विटी शेयर बेचकर लगभग 1,326.13 करोड़ जुटाने का टारगेट रखा है।

केनरा रोबेको एएमसी, केनरा बैंक और जापान की ORIX कॉर्पोरेशन की यूरोपीय इकाई ORIX कॉर्पोरेशन यूरोप के बीच एक जॉइंट वेंचर (JV) है। इस आईपीओ के जरिए केनरा बैंक अपनी 13 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा। इसमें वह 2.592 करोड़ रुपये के शेयर ऑफलोड करेगा। वहीं ORIX अपनी 2.393 करोड़ शेयरों की हिस्सेदारी बेचेगा।

कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले बुधवार (8 अक्टूबर) 266 रुपये प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर 1.49 करोड़ शेयर अलॉट कर 397 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा लिए। इसमें 15 से ज्यादा एंकर निवेशकों से भाग लिया। एंकर राउंड में एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, निप्पॉन लाइफ इंडिया, कोटक महिंद्रा एएमएस, एक्सिस म्यूच्यूअल फंड, डीएसपी, मीराए एसेट, एचएसबीसी, मोतीलाल ओसवाल एएमसी और फ्रैंकलिन इंडिया जैसे नामी निवेशक शामिल रहे।

Canara Robeco AMC IPO Details

केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आईपीओ 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा। शेयर अलॉटमेंट 14 अक्टूबर को फाइनल होने की उम्मीद है। शेयर की लिस्टिंग 16 अक्टूबर को एनएसई और बीएसई पर की जा सकती है।

आईपीओ का प्राइस बैंड 256 से 266 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इश्यू का लॉट साइज 56 शेयरों का है। निवेशक इसके मल्टिपल में अप्लाई कर सकते हैं। एमयूएफजी इनटाइम इंडिया इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। जबकि एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, एक्सिस कैपिटल और जेएम फाइनेंशियल बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। इसका मलतब है कि इस इश्यू से मिलने वाली रकम कंपनी को नहीं, बल्कि मौजूदा शेयरधारकों को जाएगी।

Canara Robeco AMC IPO GMP

अनऑफिशियल मार्केट में केनरा रोबेको एएमसी के अनलिस्टेड शेयर गुरुवार को 301 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 266 रुपये से 35 रुपये यानी 13.6 फीसदी ज्यादा है।

Canara Robeco AMC IPO: अप्लाई करें या नहीं ?

आनंद राठी ने केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी को ‘लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब’ करने की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि केनरा रोबेको एएमसी एक मजबूत ब्रांड है। इसकी विश्वसनीयता, लंबा अनुभव और सशक्त इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट है। कंपनी की एसेट अंडर मैनेजमेंट में व्यक्तिगत निवेशकों और एसआईपी के जरिए स्थिर बढ़त देखी गई है। अपर प्राइस बैंड पर यह इश्यू वित्त वर्ष 2024-25 की कमाई के आधार पर 27.8x P/E वैल्यूएशन पर पेश किया गया है। आईपीओ के बाद इसका मार्केट कैप 5,304.5 करोड़ रुपये आंका गया है।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने इश्यू को ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग दी है और कहा है कि यह भारत में वित्तीय बाजारों के विस्तार और रिटेल निवेश में तेजी का लाभ उठाने का एक अच्छा अवसर हो सकता है।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 11:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement