facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cello World IPO : सेलो वर्ल्ड ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 617-648 रुपये प्रति शेयर तय किया

Advertisement

सेलो वर्ल्ड का आईपीओ 30 अक्टूबर को खुलेगा और एक नवंबर को बंद होगा।

Last Updated- October 24, 2023 | 4:19 PM IST
Indo Farm Equipment IPO

घरेलू सामान एवं स्टेशनरी विनिर्माता सेलो वर्ल्ड लिमिटेड ने अपने 1,900 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 617-648 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

शेयर बाजार से जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेलो वर्ल्ड का आईपीओ 30 अक्टूबर को खुलेगा और एक नवंबर को बंद होगा। वहीं निर्गम खुलने के पहले 27 अक्टूबर को बड़े निवेशक (एंकर) शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। यह निर्गम पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा और इसमें प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास मौजूद शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसमें किसी तरह के नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।

निर्गम में कंपनी ने अपने पात्र कर्मचारियों के लिए 10 करोड़ रुपये तक के शेयरों को आरक्षित रखने की बात कही है। सेलो वर्ल्ड ने पहले 1,750 करोड़ रुपये का निर्गम लाने का प्रस्ताव रखा था लेकिन बाद में इसका आकार बढ़ाकर 1,900 करोड़ रुपये कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : Blue Jet Healthcare ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 252 करोड़ रुपये

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों में सूचीबद्ध किए जाएंगे। घरेलू इस्तेमाल वाले साजोसामान और स्टेशनरी उत्पादों की बिक्री करने वाली कंपनी के देशभर में पांच अलग स्थानों पर 13 विनिर्माण संयंत्र मौजूद हैं।

वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 285 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 4:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement