facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cello World IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की लगी लॉटरी, 28% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री

Advertisement

बीएसई पर कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 28.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 831 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

Last Updated- November 06, 2023 | 12:34 PM IST
Gaudium IVF IPO
Representative Image

Cello World IPO Listing: घरेलू इस्तेमाल एवं स्टेशनरी के प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी सेलो वर्ल्ड (Cello World IPO) का शेयर सोमवार को लिस्ट हो गया है। निवेशकों को पहले ही दिन तगड़ा मुनाफा हुआ है। कंपनी का आईपीओ BSE पर 831 रुपए यानी करीब 28% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। जबकि इश्यू प्राइस 648 रुपए का था।

बीएसई पर कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 28.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 831 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 28.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 834.70 रुपये पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 27.93 प्रतिशत की उछाल के साथ 829 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। सुबह के कारोबार के दौरान Cello World का बाजार मूल्यांकन 16,769.44 करोड़ रुपये था। सेलो वर्ल्ड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बिक्री के अंतिम दिन 38.90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसका प्राइस बैंड 617-648 रुपये प्रति शेयर थी।

यह भी पढ़ें: Paragon IPO Listing: धांसू एंट्री से निवेशकों की बल्ले-बल्ले, पहले ही दिन डबल से भी ज्यादा मुनाफा

जानें आईपीओ से जुड़ी अन्य डिटेल्स…

Cello World IPO लॉट साइज

निवेशक न्यूनतम 23 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 23 शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। कंपनी के IPO का आधा हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी रिटेल निवेशकों और 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट

शेयरों का अलॉटमेंट 6 नवंबर को फाइनल होगा । इसके बाद 9 नवंबर को शेयरों की BSE और NSE पर एंट्री होगी। आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा।

यह भी पढ़ें: Shanthala IPO Listing: ITC की डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी की शानदार एंट्री, निवेशकों को मिला 18 फीसदी का लिस्टिंग गेन

जानें Cello World के बारे में

सेलो वर्ल्ड स्टेशनरी प्रॉडक्ट, लन्च बॉक्स, थर्मस, रसोई से जुड़े बर्तन, सफाई से जुड़े प्रॉडक्ट जैसे प्रॉडक्ट्स बनाती है। देश के 5 अलग-अलग स्थानों पर कंपनी के 13 प्लांट्स हैं। अब कंपनी का लक्ष्य राजस्थान में ग्लास बनाने का एक प्लांट लगाने का है।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 12:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement