facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NTPC Green Energy IPO: तारीख से लेकर साइज और प्राइस बैंड तक, चेक करें सभी डिटेल्स

Advertisement

यह आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों का इश्यू है। कंपनी आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Last Updated- November 03, 2024 | 7:41 PM IST
Om Power Transmission IPO

NTPC Green Energy IPO: एनटीपीसी लिमिटेड की मालिकाना हक वाली सब्सिडायरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को बाजार रेगुलेटर सेबी से आईपीओ लाने की अंतिम मंजूरी मिल गई है। कंपनी के 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के जल्द ही प्राइमेरी मार्केट में आने की उम्मीद है।

बता दें कि 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फेस वैल्यू वाले आईपीओ के तहत पूरी तरह से नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी ने 18 सितंबर, 2024 को सेबी के पास अपने आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे।

दस्तावेजों के अनुसार, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों निर्गम है। कंपनी आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

NTPC Green Energy का IPO कब खुलेगा ?

हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन आईपीओ के इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में आईपीओ के प्राइस बैंड की भी घोषणा की जाएगी।

शेयरहोल्डर्स के लिए कोटा अलग

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ में शेयरधारकों का कोटा भी होगा। निवेशक अब शेयरधारकों की श्रेणी के लिए पात्र होने के लिए एनटीपीसी का एक शेयर खरीद सकते हैं। इससे उनके आईपीओ अलॉटमेंट की संभावना बढ़ जाएगी।

जिनके पास आरएचपी की तारीख तक एनटीपीसी के शेयर हैं, जिसे बाद में दाखिल किया जाएगा, वे आईपीओ में शेयरधारकों की श्रेणी में भाग ले सकते हैं।

NTPC का FY32 तक 60GW का लक्ष्य

ब्रोकेरज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार, ”एनटीपीसी के इस पोर्टफोलियो का रेवेन्यू 11,700 करोड़ रुपये और EBITDA 9,500-10,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।”

ब्रोकरेज फर्म ने एनटीपीसी के शेयर खरीदने के लिए 495 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं, एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2031-32 तक रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता बढ़ाकर 60GW करने का लक्ष्य तय किया है।

Advertisement
First Published - November 3, 2024 | 7:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement