facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Hexacom IPO में शेयर अलॉट हुआ या नहीं? ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Advertisement

निवेशक भारती हेक्साकॉम आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल या बीएसई और एनएसई वेबसाइटों पर ऑनलाइन कर सकते हैं।

Last Updated- April 09, 2024 | 9:59 AM IST
Gaudium IVF IPO

Bharti Hexacom IPO Allotment: भारती हेक्साकॉम आईपीओ शेयर अलॉटमेंट को फाइनल रूप दे दिया गया है। जिन निवेशकों ने इश्यू के लिए अप्लाई किया था, वे अपने भारती हेक्साकॉम आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के आईपीओ (Bharti Hexacom IPO) को सभी श्रेणियों के निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी। इश्यू के लिए बोली 3 अप्रैल को शुरू हुई और 5 अप्रैल को बंद हुई।

कब लिस्ट होंगे भारती हेक्साकॉम के शेयर ?

भारती हेक्साकॉम आईपीओ के अलॉटमेंट की तारीख 8 अप्रैल थी और अलॉटमेंट के आधार को फाइनल रूप दे दिया गया है। भारती हेक्साकॉम के शेयरों की लिस्टिंग शुक्रवार यानी 12 अप्रैल को दोनों स्टॉक एक्सचेंज…बीएसई और एनएसई पर होगी।

रिफंड प्रोसेस ?

जिन इन्वेस्टर्स को आईपीओ अलॉट नहीं हुआ है, उन्हें कंपनी 10 अप्रैल को रिफंड शुरू करेगी। साथ ही उसी दिन निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर जमा किये जाएंगे।

निवेशक भारती हेक्साकॉम आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल या बीएसई और एनएसई वेबसाइटों पर ऑनलाइन कर सकते हैं। केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड भारती हेक्साकॉम आईपीओ रजिस्ट्रार है।

Bharti Hexacom IPO : कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस ?

Bharti Hexacom IPO के लिए अप्लाई करने वाले इन्वेस्टर्स आईपीओ रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की वेबसाइट https://ris.kfintech.com/ipostatus/ पर भारती हेक्साकॉम आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Bharti Hexacom IPO : BSE पर अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1.Bharti Hexacom IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको इश्यू यानी अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और भारती हेक्साकॉम के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement