facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Diffusion Engineers का IPO मिला या नहीं? ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, लिस्टिंग पर 35% प्रॉफिट के संकेत

Advertisement

डिफ्यूजन इंजीनियर्स के आईपीओ (Diffusion Engineers IPO) को सब्सक्राइब करने के अंतिम दिन तक 114.49 गुना बुक किया गया था।

Last Updated- October 01, 2024 | 9:38 AM IST
Corona Remedies IPO listing

Diffusion Engineers IPO allotment status: डिफ्यूजन इंजीनियर्स का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के अलॉटमेंट को आज फाइनल रूप दिया जाएगा। पब्लिक इश्यू को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला था और 65,98,500 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 75,54,83,608 शेयरों के लिए बोलियां मिली थी।

डिफ्यूजन इंजीनियर्स के आईपीओ (Diffusion Engineers IPO) को सब्सक्राइब करने के अंतिम दिन तक 114.49 गुना बुक किया गया था। डिफ्यूजन इंजीनियर्स के शेयर गुरुवार 3 अक्टूबर 2024 को निवेशकों के डिमैट खातों में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने सबसे ज्यादा बोलियां लगाईं गई और इस श्रेणी में IPO 207.60 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके बाद रिटेल व्यक्तिगत निवेशकों (RII) ने 85.61 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं, योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) ने 95.74 गुना सब्सक्रिप्शन किया।

कंपनी के शेयर शुक्रवार 4 अक्टूबर 2024 को BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है। कंपनी इस IPO से प्राप्त राशि का उपयोग पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को पूरा करने, एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

डिफ्यूजन इंजीनियर्स आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस (Diffusion Engineers IPO allotment Status)

निवेशक डिफ्यूजन इंजीनियर्स के आईपीओ (Diffusion Engineers IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://linkintime.co.in/initial_offer/public-issues.html पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Diffusion Engineers IPO : BSE पर अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1.Diffusion Engineers IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको इश्यू यानी अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Diffusion Engineers के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

कितने रुपये पर लिस्ट हो सकते है शेयर ?

मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम बरकरार रहता है, तो डिफ्यूजन इंजीनियर्स के शेयर 228 रुपये (जीएमपी + आईपीओ प्राइस के अपर एन्ड) के आसपास लिस्ट हो सकते हैं, जिससे निवेशकों को लिस्टिंग पर 35 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है।

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement