facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Clean Max Enviro IPO ने किया निराश, 9% डिस्काउंट के साथ ₹960 पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

Clean Max Enviro IPO: बीएसई पर क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी के शेयर 952 रुपये पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस की तुलना में 101 रुपये या 9.6 प्रतिशत कम है।

Last Updated- March 02, 2026 | 11:17 AM IST
Clean Max Enviro Share price

Clean Max Enviro Share listing: रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइड करने वाली कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी आईपीओ के शेयर सोमवार (2 मार्च) को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। हालांकि, लिस्टिंग निवेशकों की उम्मीद से कमजोर रही। कंपनी के शेयर एसएसई पर 960 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यह प्राइस बैंड के अपर एंड 1,053 रुपये के मुकाबले 93 रुपये का या 9 प्रतिशत कम है।

वहीं, बीएसई पर क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी के शेयर 952 रुपये पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस की तुलना में 101 रुपये या 9.6 प्रतिशत कम है। लिस्टिंग के बाद शेयर लिस्टिंग प्राइस से 4 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे।

क्लीन मैक्स की लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमान से नीचे रही। लिस्टिंग से पहले कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में करीब 1,018 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, यह इश्यू प्राइस के मुकाबले 35 रुपये या 3.3 प्रतिशत की ग्रे मार्केट छूट दिखा रहा था।

Clean Max Enviro को निवेशकों से मिला था फीका रिस्पांस

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, क्लीन मैक्स एनवायरो के आईपीओ को निवेशकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। कुल मिलाकर यह इश्यू केवल 94 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हुआ। निवेशकों ने 2.82 करोड़ शेयरों के मुकाबले 2.56 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) ने सबसे ज्यादा रुचि दिखाई। उनका हिस्सा 2.83 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (एनआईआई) का हिस्सा 54 प्रतिशत भरा। वहीं, खुदरा निवेशकों का हिस्सा सिर्फ 6 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हुआ।

Clean Max Enviro IPO details

क्लीन मैक्स एनवायरो ने अपने आईपीओ के जरिए 3,100 करोड़ रुपये जुटाए। इस आईपीओ में 1.14 करोड़ नए शेयर जारी किए गए, जबकि 1.8 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत बेचे गए। आईपीओ का प्राइस बैंड 1,000 रुपये से 1,053 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इसमें न्यूनतम 14 शेयरों के लिए आवेदन करना जरूरी था। यह इश्यू 23 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। शेयरों का अलॉटमेंट गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को फाइनल किया गया।

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 10:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement