CMR Green Technologies Share Price: CMR Green Technologies के शेयरों ने बुधवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी का आईपीओ हाल ही में सफलतापूर्वक पूरा हुआ था, जिसके जरिए उसने 630.88 करोड़ रुपये जुटाए थे। लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को पहले दिन ही बड़ा रिटर्न देखने को मिला।
BSE पर CMR Green Technologies का शेयर 275.40 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। यह इसके 192 रुपये के इश्यू प्राइस से 83.40 रुपये या 43.44 प्रतिशत अधिक है।
वहीं NSE पर कंपनी के शेयर 268 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 76 रुपये या करीब 39.58 प्रतिशत प्रीमियम दर्शाता है।
लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में CMR Green Technologies के शेयर करीब 260 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे थे। इस आधार पर शेयर से लगभग 68 रुपये या 35.42 प्रतिशत प्रीमियम मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी।
हालांकि, कंपनी की बाजार में एंट्री ग्रे मार्केट के अनुमान से भी बेहतर रही और शेयर ने निवेशकों को उम्मीद से अधिक रिटर्न दिया।