facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोका-कोला का भारतीय बिजनेस होगा लिस्ट? 2027 तक आ सकता है बड़ा IPO

Advertisement

कोका-कोला की भारतीय यूनिट HCCB का आ सकता है आईपीओ, 2027 तक हो सकती है लिस्टिंग

Last Updated- June 02, 2026 | 8:44 AM IST
Coca Cola

Coca-Cola IPO: भारत का शेयर बाजार इन दिनों आईपीओ की खबरों से गुलजार है। अब एक और बड़ी कंपनी भारतीय शेयर बाजार में दस्तक देने की तैयारी करती दिख रही है। दुनिया की दिग्गज पेय पदार्थ कंपनी कोका-कोला अपनी भारतीय बॉटलिंग इकाई हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेज (HCCB) का आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। अगर योजना के मुताबिक सब कुछ हुआ तो कंपनी 2027 तक बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकती है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोका-कोला अपनी भारतीय बॉटलिंग इकाई HCCB में हिस्सेदारी बेचते हुए आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस पेशकश के जरिए अपनी कुछ हिस्सेदारी भी कम कर सकती है।

भारत में कोका-कोला की सबसे बड़ी बॉटलिंग कंपनी

हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेज, हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग (HCCH) की सहायक कंपनी है। HCCH, अमेरिका के अटलांटा स्थित कोका-कोला कंपनी ग्रुप का हिस्सा है। HCCB भारत में कोका-कोला के कई लोकप्रिय पेय पदार्थों के उत्पादन, पैकेजिंग, सप्लाई और वितरण का काम करती है। इसके अलावा कंपनी Monster ब्रांड के एनर्जी ड्रिंक्स का उत्पादन और वितरण भी करती है।

जुबिलांट भारतिया ग्रुप खरीद चुका है 40% हिस्सेदारी

साल 2025 में जुबिलांट भारतिया ग्रुप ने हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेज में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। यह कोका-कोला के भारत कारोबार में अब तक के सबसे बड़े निवेशों में से एक माना जाता है। इससे पहले मई 2025 में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने जुबिलांट बेवरेज को हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सौदा करीब 10,000 करोड़ रुपये का था।

कोका-कोला की ‘एसेट-लाइट’ रणनीति का हिस्सा

दरअसल, कोका-कोला पिछले कुछ सालों से दुनिया भर में अपनी बॉटलिंग इकाइयों में हिस्सेदारी कम करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसे कंपनी की ‘एसेट-लाइट’ रणनीति कहा जाता है। इसी रणनीति के तहत 2024 में कोका-कोला ने अपनी भारतीय बॉटलिंग कंपनी हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेज में 40 फीसदी हिस्सेदारी जुबिलांट भारतिया ग्रुप को बेचने का फैसला किया था। HCCB देशभर में 13 फैक्ट्रियां संचालित करती है और करीब 37 तरह के उत्पादों का निर्माण और बिक्री करती है।

भारत में निवेश बनाए रखेगी कोका-कोला

कोका-कोला के भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया क्षेत्र के अध्यक्ष संकेट रे ने रॉयटर्स से कहा कि कंपनी इस महत्वपूर्ण बॉटलिंग कारोबार में निवेश बनाए रखेगी और भारत में अपने वैश्विक और स्थानीय ब्रांडों के विस्तार पर ध्यान देती रहेगी। अगर HCCB का आईपीओ आता है, तो यह भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाले वर्षों के सबसे चर्चित सार्वजनिक निर्गमों में से एक हो सकता है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 2, 2026 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement