facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Crizac IPO: एजुकेशन प्लेटफॉर्म का ₹860 करोड़ का IPO हुआ लॉन्च, प्राइस बैंड समेत चेक करें ऑफर डीटेल्स

Advertisement

Crizac का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 4 जुलाई, 2025 (शुक्रवार) तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।

Last Updated- July 02, 2025 | 10:21 AM IST
GSP Crop Science IPO
Representative Image

Crizac IPO: B2B एजुकेशन प्लेटफॉर्म Crizac का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज, 2 जुलाई 2025 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी इस इश्यू से ऊपरी प्राइस बैंड पर ₹860 करोड़ जुटाने का टारगेट लेकर आई है।

इश्यू ओपन होने से पहले Crizac ने एंकर इन्वेस्टर्स से ₹258 करोड़ जुटा लिए हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने ₹245 के अपर प्राइस बैंड पर 10.53 मिलियन शेयर अलॉट किए हैं। इन शेयरों का फेस वैल्यू ₹2 प्रति शेयर है।

एंकर इन्वेस्टमेंट राउंड में जिन बड़ी संस्थाओं ने हिस्सा लिया, उनमें Societe Generale, Pinebridge Global Funds, Shamyak Investment (Enam Group), 360 One Equity Opportunity Fund, Motilal Oswal MF, Bandhan MF, Aryabhata India Fund (Abakkus Group), ICICI Prudential MF, Allianz Global Investors Fund, Carnelian Bharat Amritkaal Fund, Axis Max Life Insurance और Kotak Mahindra Life Insurance शामिल हैं।

Crizac IPO: 4 जुलाई तक खुला रहेगा ऑफर

Crizac का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 4 जुलाई, 2025 (शुक्रवार) तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। यह एक बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसमें पूरी तरह से 35.1 मिलियन शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। इस ऑफर के जरिए कंपनी के मौजूदा शेयरधारक ₹860 करोड़ जुटाएंगे।

Crizac IPO का प्राइस बैंड और लॉट साइज

इस IPO का प्राइस बैंड ₹233 से ₹245 प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 61 शेयर होंगे। यानी रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम एक लॉट यानी 61 शेयर के लिए बोली लगानी होगी।

ऊपरी प्राइस ₹245 के हिसाब से एक लॉट के लिए ₹14,945 का खर्च आएगा। रिटेल इनवेस्टर एक साथ अधिकतम 13 लॉट यानी 793 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसका कुल अमाउंट ₹1,94,285 बनता है।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

IPO का सब्सक्रिप्शन 4 जुलाई को बंद होने के बाद, 7 जुलाई (सोमवार) को शेयर अलॉटमेंट का प्रोसेस पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद Crizac के शेयर 9 जुलाई (बुधवार) को BSE और NSE पर लिस्ट हो जाएंगे।

लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार

इस इश्यू का रजिस्ट्रार MUFG Intime India (पहले Link Intime के नाम से जाना जाता था) है। वहीं, Equirus Capital और Anand Rathi Advisors इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

कंपनी को नहीं मिलेगा इश्यू से पैसा

यह IPO पूरी तरह से OFS है, यानी इसमें शेयर बेचने वाले मौजूदा निवेशकों को पैसा मिलेगा। कंपनी को इस इश्यू से कोई फंड नहीं मिलेगा।

Advertisement
First Published - July 2, 2025 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement