facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हीरा ग्रेडिंग कंपनी के आईपीओ को अंतिम दिन तक 33.78 गुना आवेदन मिले

Advertisement

ब्लैकस्टोन के निवेश वाली इंटरनैशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड ने गुरुवार को एंकर निवेशकों से 1,900 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Last Updated- December 17, 2024 | 10:35 PM IST
Diamond Grading Company's IPO received 33.78 times applications till last day हीरा ग्रेडिंग कंपनी के आईपीओ को अंतिम दिन तक 33.78 गुना आवेदन मिले

हीरा ग्रेडिंग कंपनी इंटरनैशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन तक 33.78 गुना आवेदन मिले हैं। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 4,225 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री में 5,85,60,902 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,97,83,66,950 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 45.80 गुना आवेदन मिले, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 24.84 गुना आवेदन मिले। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 11.21 गुना आवेदन मिले।

ब्लैकस्टोन के निवेश वाली इंटरनैशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड ने गुरुवार को एंकर निवेशकों से 1,900 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस निर्गम का मूल्य दायरा 397-417 रुपये प्रति शेयर है। यह आईपीओ 1,475 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और ब्लैकस्टोन की सहयोगी कंपनी बीसीपी एशिया टू टॉपको पीटीई लिमिटेड द्वारा 2,750 करोड़ रुपये मूल्य की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

इंटरनैशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड प्राकृतिक हीरे, प्रयोगशाला में तैयार किए गए हीरे, जड़े हुए आभूषण और रंगीन पत्थरों के प्रमाणन और मान्यता से संबंधित सेवाएं प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 10:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement