facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Doms IPO Listing: लिस्ट हुआ स्टेशनरी कंपनी का आईपीओ, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Advertisement

DOMS Industries IPO: लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। इसके शेयर प्राइस उछलकर 1416.50 रुपये पर पहुंच गया

Last Updated- December 20, 2023 | 11:57 AM IST
Gaudium IVF IPO
Representative Image

DOMS IPO Listing: पेंसिल समेत अन्य स्टेशनरी सामान बनाने वाली कंपनी DOMS Industries के शेयर की आज (20 दिसंबर)शेयर बाजार में एंट्री हो गई है। बता दें कि आईपीओ की लिस्टिंग के साथ ही इन्वेस्टर्स की चांदी हो गई है, क्योंकि निवेशकों को 77 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है। आज BSE पर इसकी 1400 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है।

निवेशकों को तगड़ा मुनाफा

लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। इसके शेयर प्राइस उछलकर 1416.50 रुपये पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक को 79 फीसदी का मुनाफा मिला है। खासतौर पर, एंप्लॉयीज को सबसे ज्यादा प्रॉफिट हुआ है क्योंकि उन्हें हर शेयर 75 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है।

कंपनी के आईपीओ को कैसा मिला था रिस्पांस?

निवेशकों ने DOMS के आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (IPO) में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाई थी। कंपनी के आईपीओ को ओवरऑल 99 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ के तहत 790 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे।

यह भी पढ़ें : Inox India के आईपीओ को 61 गुना बोली, मुथूट माइक्रोफिन की अच्छी शुरुआत

आईपीओ की क्यूआईबी (QIB) श्रेणी में 116 गुना आवेदन मिले जबकि एचएनआई श्रेणी में 67 गुना और रिटेल निवेशकों की श्रेणी में करीब 70 गुना बोली मिली।

इसके अलावा कर्मचारियों के लिए आरक्षित श्रेणी में 28.75 गुना आवेदन मिले। 1,200 करोड़ रुपये के आईपीओ में 350 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो रहे हैं जबकि 850 करोड़ रुपये का ओएफएस है। डोम्स स्टेशनरी उत्पादों की अग्रणी विनिर्माता है।

कब खुला था आईपीओ?

1,200 करोड़ रुपये का IPO 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहा था।

यह भी पढ़ें : Presstonic Engineering IPO Listing: पहले ही दिन डबल हुए पैसे, 94 फीसदी लिस्टिंग से निवेशकों की बल्ले-बल्ले

कितना है प्राइस बैंड?

डोम्स इंडस्ट्रीज ने 10 रुपये के फेस वेल्यू पर अपने आईपीओ के प्राइस बैंड को 750 से 790 रुपये के बीच तय किया है। कंपनी के आईपीओ का लॉट का आकार 18 इक्विटी शेयर है।

DOMS Industries IPO से जुटाए पैसों का कहां करेगी इस्तेमाल?

आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों से कंपनी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए करेगी। नए प्लांट की मदद से कंपनी राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स, वॉटर कलर पेन्स, मार्कर्स और हाइलाइटर्स के लिए प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाना चाहती है। इसके अलावा होने वाली अर्निंग को सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में भी लगाया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement