facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Enviro Infra IPO में शेयरधारकों को बंपर कमाई, 49 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

Advertisement

Enviro Infra IPO Listing: एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 26 नवंबर को बंद हुआ था। इस आईपीओ को 89.9 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Last Updated- November 29, 2024 | 11:07 AM IST
H.M. Electro Mech IPO
Representative image

Enviro Infra IPO Listing: शेयर बाजार में शुक्रवार (29 नवंबर) को शानदार रिकवरी के बीच सीवरेज ट्रीटमेंट सॉल्यूशन कंपनी Enviro Infra Engineers की बंपर लिस्टिंग हुई। BSE पर इसकी 47.3 फीसदी प्रीमियम के साथ 218 पर लिस्ट हुआ। जबकि, NSE पर स्टॉक ने 48.65 फीसदी प्रीमियम के साथ 220 रुपये पर मार्केट में एंट्री की। इश्यू प्राइस 148 रुपये था। लिस्टिंग के साथ ही थोड़ी देर में शेयर ने 55 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई। शेयर का भाव 233 रुपये तक पहुंचा था।

कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 26 नवंबर को बंद हुआ था। इस आईपीओ को 89.9 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के IPO में 572.46 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 77.96 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल था। IPO खुलने से एक दिन पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 195 करोड़ रुपये जुटाए लिए थे।

जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल?

Enviro Infra Engineers आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों, मथुरा सीवरेज योजना के तहत 60 MLD एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाने और कर्ज चुकाने के लिए करेगी। यह फंड कंपनी की ग्रोथ में मदद करेगा।

कौन है लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार?

हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड इस IPO का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इसके रजिस्ट्रार हैं।

प्राइस बैंड

आईपीओ का प्राइस बैंड ₹140-148 प्रति शेयर तय किया गया था, जिसके जरिए कंपनी ने ₹650 करोड़ जुटाए हैं।

जानें कंपनी के बारे में-

Enviro Infra Engineers Ltd (EIEL) भारत में सरकारी योजनाओं के लिए जल और गंदे पानी की सफाई के प्लांट (WWTPs) और पानी की आपूर्ति से जुड़ी परियोजनाएं (WSSPs) डिजाइन, निर्माण, संचालन और रखरखाव का काम करती है। यह कंपनी 2009 में शुरू हुई थी और इसका मुख्य ऑफिस दिल्ली में है।

अब तक EIEL ने देशभर में 10 MLD (मिलियन लीटर प्रतिदिन) या उससे ज्यादा क्षमता वाले 28 प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। कंपनी राज्य और स्थानीय सरकारों की परियोजनाओं के लिए टेंडर डालती है और जॉइंट वेंचर के जरिए अपनी तकनीकी और आर्थिक क्षमता को मजबूत बनाती है।

Enviro Infra मुख्य रूप से EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) और HAM (हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल) कॉन्ट्रैक्ट्स पर काम करती है।

Advertisement
First Published - November 29, 2024 | 11:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement