facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Exicom Tele-Systems IPO: 27 फरवरी को खुलेगा IPO, फ्रेश इश्यू के जरिए 329 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

Advertisement

Exicom Tele-Systems पावर प्रबंधन समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है। यह दो बिजनेस क्षेत्रों...ईवी चार्जर समाधान कारोबार और पावर समाधान बिजनेस के तहत काम करती है।

Last Updated- February 21, 2024 | 2:06 PM IST
CIEL IPO

Exicom Tele-Systems IPO Details: ईवी चार्जर बनाने वाली एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स लिमिटेड (Exicom Tele-Systems) का आईपीओ 27 फरवरी को खुलेगा। आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, आईपीओ 29 फरवरी को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक इश्यू के लिए 26 फरवरी को बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ के जरिये 329 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स के आईपीओ में 329 करोड़ रुपये तक के ताजा इक्विटी शेयर और प्रवर्तक नेक्स्टवेव कम्युनिकेशंस द्वारा 70.42 लाख इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल हैं।

क्या करती है Exicom Tele-Systems?

एक्सिकॉम-टेली सिस्टम्स (Exicom Tele-Systems) पावर प्रबंधन समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है। यह दो बिजनेस क्षेत्रों ईवी (इलेक्ट्रिकल वाहन) चार्जर समाधान कारोबार और पावर समाधान बिजनेस के तहत काम करती है।

ये पढ़े: Vibhor Steel के IPO ने किया कमाल! 190% के लिस्टिंग गेन के साथ बना 2024 का सबसे बड़ा आईपीओ

कंपनी ईवी चार्जर्स के मेन्युफेक्चरिंग सेक्टर में पहली बार एंट्री करने वाली पहली कंपनी में से एक थी। 31 मार्च, 2023 तक रेसिडेंशियल और पब्लिक चार्जिंग सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी क्रमश: 60 और 25 प्रतिशत थी। इसके अलावा कंपनी ने देशभर में 400 स्थानों पर 35,000 से ज्यादा ईवी चार्जर सप्लाई किये हैं।

वित्तीय मोर्चे पर FY23 में ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 16 प्रतिशत घटकर 707.93 करोड़ रुपये हो गया, जबकि टैक्स के बाद प्रॉफिट एक साल पहले की अवधि की तुलना में 24 प्रतिशत बढ़कर 6.37 करोड़ रुपये हो गया।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल ?

कंपनी इश्यू से मिलने वाले धन का उपयोग तेलंगाना में विनिर्माण सुविधा में उत्पादन लाइनें स्थापित करने, रिसर्च एवं डेवेलपमेंट के साथ-साथ उत्पाद विकास और कर्ज के भुगतान, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं का समर्थन करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

ये पढ़े: Kalahridhaan Trendz IPO: आज अलॉट हो सकते हैं शेयर; आईपीओ हाथ लगा या नहीं, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 2:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement