facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Exicom Tele-Systems IPO: 27 फरवरी को खुलेगा आईपीओ, GMP से क्या मिल रहे संकेत

Advertisement

Exicom Tele-System ने बयान में कहा कि आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 से 29 फरवरी तक खुला रहेगा। वहीं, ऐंकर (बड़े) निवेशकों के लिए 26 फरवरी से बोली लगा सकेंगे।

Last Updated- February 25, 2024 | 5:46 PM IST
IGI IPO
Representative Image

Exicom Tele-Systems IPO: इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर बनाने वाली Exicom Tele-System लिमिटेड अपना 329 करोड़ रुपये के आईपीओ को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 फरवरी को ओपन होगा। जो निवेशक इसमें पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उनके लिए आईपीओ से जुड़ी सारी डिटेल्स जानना बेहद जरूरी है।

चेक करें Exicom Tele-System के आईपीओ के बारे में-

क्या है प्राइस बैंड?

कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड 135-142 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कब से कब तक के लिए खुला रहेगा आईपीओ?

Exicom Tele-System ने बयान में कहा कि आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 से 29 फरवरी तक खुला रहेगा। वहीं, ऐंकर (बड़े) निवेशकों के लिए 26 फरवरी से बोली लगा सकेंगे।

कितने शेयर होंगे जारी?

IPO में 329 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 100 करोड़ रुपये के 70.42 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) होगी। निवेशक कम से कम 100 शेयरों के लिए और उसके बाद 100 के गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Upcoming IPOs: अगले हफ्ते 6 इश्यू होंगे ओपन, 6 कंपनियों की होगी लिस्टिंग; कमाई का जबरदस्त मौका

GMP से संकेत

बाजार पर्यवेक्षकों का कहना है कि EV चार्जिंग कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 128 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल ?

कंपनी इश्यू से मिलने वाले धन का उपयोग तेलंगाना में विनिर्माण सुविधा में उत्पादन लाइनें स्थापित करने, रिसर्च एवं डेवेलपमेंट के साथ-साथ उत्पाद विकास और कर्ज के भुगतान, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं का समर्थन करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कब अलॉट होंगे शेयर ?

एक्सिकॉम आईपीओ के शेयर 1 मार्च को अलॉट हो सकते हैं और 5 मार्च को दोनों स्टॉक एक्सचेंजों, बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Platinum Industries IPO: अगले हफ्ते खुलेगा आईपीओ, दांव लगाने से पहले जान लें GMP, साइज समेत जरूरी डिटेल्स

क्या करती है Exicom Tele-Systems?

एक्सिकॉम-टेली सिस्टम्स (Exicom Tele-Systems) पावर प्रबंधन समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है। यह दो बिजनेस क्षेत्रों ईवी (इलेक्ट्रिकल वाहन) चार्जर समाधान कारोबार और पावर समाधान बिजनेस के तहत काम करती है।

कंपनी ईवी चार्जर्स के मेन्युफेक्चरिंग सेक्टर में पहली बार एंट्री करने वाली पहली कंपनी में से एक थी। 31 मार्च, 2023 तक रेसिडेंशियल और पब्लिक चार्जिंग सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी क्रमश: 60 और 25 प्रतिशत थी। इसके अलावा कंपनी ने देशभर में 400 स्थानों पर 35,000 से ज्यादा ईवी चार्जर सप्लाई किये हैं।

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 5:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement