facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Exicom Tele-Systems IPO: कल खुलेगा EV चार्जर बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, जान लें सभी डिटेल्स

Advertisement

एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स ने अपने आईपीओ के जरिए लगभग 430 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इसमें 330 करोड़ रुपये के नए शेयर शामिल हैं।

Last Updated- February 27, 2024 | 2:49 PM IST
IPO

Exicom Tele-Systems IPO Details: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए चार्जर बनाने वाली कंपनी Exicom Tele-System लिमिटेड का आईपीओ (Exicom Tele-Systems IPO) सब्सक्रिप्शन या बोली लगाने के लिए कल 27 फरवरी को खुल जाएगा।

एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स ने अपने आईपीओ के जरिए लगभग 430 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इसमें 330 करोड़ रुपये के नए शेयर शामिल हैं।

चेक करें Exicom Tele-System के आईपीओ के बारे में-

कितना है प्राइस बैंड?

कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड 135-142 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कब से कब तक के लिए खुला रहेगा आईपीओ?

Exicom Tele-System का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 से 29 फरवरी तक खुला रहेगा। वहीं, ऐंकर (बड़े) निवेशकों के लिए 26 फरवरी से बोली लगा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Sadhav Shipping IPO: डेढ़ गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब, कल तक लगा सकते हैं बोली

कितने शेयर होंगे जारी?

IPO में 329 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 100 करोड़ रुपये के 70.42 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) होगी। निवेशक कम से कम 100 शेयरों के लिए और उसके बाद 100 के गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

Exicom Tele-Systems IPO का GMP प्राइस

आईपीओ खुलने से पहले कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 130 रुपये के प्रीमियम पर चल रहे हैं।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल ?

कंपनी इश्यू से मिलने वाले धन का उपयोग तेलंगाना में विनिर्माण सुविधा में उत्पादन लाइनें स्थापित करने, रिसर्च एवं डेवेलपमेंट के साथ-साथ उत्पाद विकास और कर्ज के भुगतान, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं का समर्थन करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कब अलॉट होंगे शेयर ?

एक्सिकॉम आईपीओ के शेयर 1 मार्च को अलॉट हो सकते हैं और 5 मार्च को दोनों स्टॉक एक्सचेंजों…बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Platinum Industries IPO: 27 फरवरी को खुलेगा इश्यू, सब्सक्रिप्शन से पहले GMP से अच्छे संकेत

क्या करती है Exicom Tele-Systems?

एक्सिकॉम-टेली सिस्टम्स (Exicom Tele-Systems) पावर प्रबंधन समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है। यह दो बिजनेस क्षेत्रों ईवी (इलेक्ट्रिकल वाहन) चार्जर समाधान कारोबार और पावर समाधान बिजनेस के तहत काम करती है।

कंपनी ईवी चार्जर्स के मेन्युफेक्चरिंग सेक्टर में पहली बार एंट्री करने वाली पहली कंपनी में से एक थी। 31 मार्च, 2023 तक रेसिडेंशियल और पब्लिक चार्जिंग सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी क्रमश: 60 और 25 प्रतिशत थी। इसके अलावा कंपनी ने देशभर में 400 स्थानों पर 35,000 से ज्यादा ईवी चार्जर सप्लाई किये हैं।

यह भी पढ़े: EV चार्जर बनाने वाली कंपनी का आईपीओ खुलते ही हुआ पूरा सब्सक्राइब, क्या है पैसे लगाने की लास्ट डेट

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement