facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Falcon Technoprojects IPO Listing: आईपीओ की कमजोर लिस्टिंग के बाद शेयर में आया 5% का उछाल, लगा अपर सर्किट

Advertisement

Falcon Technoprojects IPO Listing: कंपनी का 13.69 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार, 19 जून को खुला और शुक्रवार, 21 जून को बंद हो गया।

Last Updated- June 26, 2024 | 11:02 AM IST
Shadowfax Technologies IPO
Representative Image

Falcon Technoprojects IPO Listing: फाल्कन टेक्नोप्रोजेक्ट्स के शेयर ने आज (26 जून) NSE SME प्लेटफॉर्म पर कमजोर शुरुआत की। कंपनी के शेयर की कीमत ₹84 पर खुला, जो इश्यू प्राइस ₹92 से 8.7% कम है। हालांकि, धीमी शुरुआत के बाद, शेयर में 5 फीसदी का उछाल देखने को मिला और इस पर अपर सर्किट लग गया।

जानें GMP से संकेत

चित्तौड़गढ़.कॉम के मुताबिक, फाल्कन टेक्नोप्रोजेक्ट्स आईपीओ का आज का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹0 था, जिसका मतलब है कि शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹92 पर बिना किसी प्रीमियम या डिस्काउंट के ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Nephro Care India IPO: 28 जून को खुलेगा IPO; प्राइस बैंड 85-90 रुपये पर तय, जानें इश्यू से जुड़ी अन्य डिटेल्स

आईपीओ से जुड़ी अन्य बातें-

फाल्कन टेक्नोप्रोजेक्ट्स इंडिया का 13.69 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार, 19 जून को खुला और शुक्रवार, 21 जून को बंद हो गया।

वहीं, आईपीओ का प्राइस बैंड 92 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था, जिसमें प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये थी। फाल्कन टेक्नोप्रोजेक्ट्स आईपीओ का लॉट साइज 1,200 शेयरों का था।

चित्तौड़गढ़.कॉम के अनुसार, कंपनी के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन 65.32 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 82.72 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 45.02 गुना सब्सक्राइब हुआ।

यह भी पढ़ें: Vraj Iron and Steel IPO: रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आज ओपन हो रहा आईपीओ, सब्सक्राइब करने से पहले जानें पूरी डिटेल

कौन हैं कंपनी के प्रमोटर?

फाल्कन टेक्नोप्रोजेक्ट्स के प्रमोटर भारत श्रीकिशन परिहार और शीतल भारत परिहार हैं।

कौन हैं बुक-रनिंग लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार?

फाल्कन टेक्नोप्रोजेक्ट्स इंडिया आईपीओ के लिए Kfin Technologies Limited रजिस्ट्रार है और Kunvarji Finstock Pvt बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।

जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल

आईपीओ के द्वारा जुटाए गए पैसों से कंपनी अन्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों (शुद्ध आय का 20.50 प्रतिशत) और कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं (शुद्ध आय का 78.53 प्रतिशत) को पूरा करने के लिए करेगी।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 11:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement