facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FirstCry IPO: निवेश के लिए पैसे रखें तैयार, इस तारीख को खुल जाएगा आईपीओ, जानें डिटेल्स

Advertisement

FirstCry के IPO में 1,666 करोड़ रुपये के 3.58 करोड़ नए शेयर जारी होंगे और 5.44 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है।

Last Updated- August 01, 2024 | 10:46 AM IST
Firstcry's IPO
FirstCry IPO

FirstCry IPO: ऑनलाइन ई-वाणिज्य मंच FirstCry की मूल कंपनी BrainBees Solutions Limited अगले हफ्ते अपना IPO लाने वाली है। यह IPO 8 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। वहीं एंकर निवेशकों के लिए एक दिन पहले खुल जाएगा।

जो निवेशक इस आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं वह इससे जुड़ी जरूरी बातें जान लें-

कब खुलेगा आईपीओ?

फर्स्टक्राय का IPO 6 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाएगा और 8 अगस्त को बंद हो जाएगा। एंकर निवेशक 5 अगस्त को बोली लगा सकेंगे। IPO में 1,666 करोड़ रुपये के 3.58 करोड़ नए शेयर जारी होंगे और 5.44 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है।

क्या है प्राइस बैंड?

कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 440-465 रुपये प्रति शेयर तय किया है। लॉट साइज 32 शेयर है।

कब होगी आईपीओ की लिस्टिंग?

FirstCry के आईपीओ की लिस्टिंग BSE-NSE पर 13 अगस्त को होगी।

FirstCry IPO में रिजर्व हिस्सा

FirstCry IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए, और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित है।

कौन हैं बुक रनिंग लीड मैनेजर?

IPO के लिए Kotak Mahindra Capital Company, Morgan Stanley India Company Pvt Ltd, Bofa Securities India Limited, Jm Financial Limited and Avendus Capital Pvt Ltd बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार Link Intime India Private Ltd है।

FirstCry IPO: वित्त वर्ष 2023 में राजस्व 5,632 करोड़ रुपये, घाटा 486 करोड़ रुपये

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में ऑपरेशन से 5,632 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। वहीं, इसका घाटा छह गुना से अधिक बढ़कर 486 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 2022 में 79 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement