facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fractal Analytics IPO की फ्लैट लिस्टिंग, ₹900 रुपये पर लिस्ट हुए शेयर; निवेशकों को नहीं मिला फायदा

Advertisement

Fractal Analytics IPO: लिस्टिंग से पहले कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में करीब 872 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- February 16, 2026 | 10:15 AM IST
Powerica IPO

Fractal Analytics IPO Listing: फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ के शेयर सोमवार (16 फरवरी) को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 900 रुपये पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 900 रुपये के बराबर है। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी की एंट्री सुस्त रही और यह 876 रुपये पर लिस्ट हुए जो कि इश्यू प्राइस की तुलना में 24 रुपये या 3 प्रतिशत कम है।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स के IPO की लिस्टिंग काफी हद तक ग्रे मार्केट के संकेतों के अनुरूप रही। लिस्टिंग से पहले कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में करीब 872 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इससे संकेत मिल रहा था कि आईपीओ प्राइस के मुकाबले शेयर लगभग 28 रुपये या 3.11 प्रतिशय के डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजर

Fractal Analytics IPO: निवेशकों से कैसा मिला रिस्पांस ?

एआई सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स के आईपीओ को निवेशकों से कमजोर प्रतिक्रिया मिली। आईपीओ को 2.81 गुना सब्सक्राइब किया गया। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, इस आईपीओ में 1,85,79,360 शेयरों के मुकाबले 4,95,44,208 शेयरों के लिए बोली लगी। रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में आईपीओ को 1.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) की कैटेगरी में 1.11 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी में सबसे ज्यादा 4.41 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया।

इश्यू सब्सक्राइब करने के लिए बुधवार (11 फरवरी) को बंद हो गया था। यह अप्लाई करने के लिए सोमवार (9 फरवरी) को खुला था। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति शेयर रखा था।

कंपनी ने आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 2,833.90 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। इश्यू के तहत 1,023.50 करोड़ रुपये के 1.14 करोड़ नए शेयर जारी किए गए। जबकि 1,810.40 करोड़ रुपये तक के 2.01 करोड़ शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत पेश किया गया था।

Advertisement
First Published - February 16, 2026 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement