facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gem Aromatics IPO Listing: सपाट लि​स्टिंग के बाद शेयरों ने दिखाई तेजी, शुरुआती 30 मिनट में 7.5% तक उछले

Advertisement

Gem Aromatics IPO Listing: स्पे​शियलिटी केमिकल्स बनाने वाली कंपनी जेम एरोमैटिक्स (Gem Aromatics) की मंगलवार (26 अगस्त) को बाजार में दी सपाट दस्तक

Last Updated- August 26, 2025 | 11:12 AM IST
Saatvik Green Energy IPO
Representational Image

Gem Aromatics IPO Listing: स्पे​शियलिटी केमिकल्स बनाने वाली कंपनी जेम एरोमैटिक्स (Gem Aromatics) की मंगलवार (26 अगस्त) को बाजार में सुस्त एंट्री हुई। BSE पर जेम एरोमैटिक की 325 रुपये पर सपाट लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर शेयर 2.4 फीसदी प्रीमियम के साथ 333.10 रुपये पर लिस्ट हुआ। आईपीओ का प्राइस बैंड 325 रुपये था। हालांकि लि​स्टिंग के बाद शेयरों ने तेजी दिखाई और शुरुआती आधे घंटे में ही करीब 7 फीसदी तक उछल गए। यह इश्यू 30 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Gem Aromatics IPO: आधे घंटे में 7.5% उछला

Gem Aromatics की BSE पर 325 रुपये सपाट लि​स्टिंग हुई। हालांकि, शुरुआती आधे घंटे में ही शेयर करीब 7 फीसदी उछलकर 349 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, NSE पर 2.5 फीसदी के प्रीमियम के साथ 333.10 रुपये पर लिस्ट हुआ और शुरुआती ट्रेड में 7.5 फीसदी उछलकर 349.60 रुपये पर पहुंच गया।

Gem Aromatics IPO की डीटेल

जेम एरोमैटिक्स का पब्लिक ऑफर मंगलवार (19 अगस्त) को खुला और गुरुवार (21 अगस्त) को बंद हुआ। जेम एरोमैटिक्स आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पासं मिला। यह कुल 30.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, पात्र संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए आर​क्षित हिस्सा 55.28 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) का हिस्सा 45.06 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 10.31 गुना भारा था।

आईपीओ में फ्रेश इक्विटी का साइज ₹175 करोड़ का था। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 85 लाख शेयर, जिनकी वैल्यू ₹276.25 करोड़, थे। इश्यू से हासिल रकम इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और कारोबारी जरूरतों के लिए करेगी।

Gem Aromatics का क्या है बिजनेस

जेम एरोमैटिक्स स्पे​शियलिटी केमिकल्स बनाने वाली कंपनी है। इसमें आवश्यक तेल (Essential Oils), अरोमा केमिकल्स (Aroma Chemicals) और वैल्यू-एडेड डेरिवेटिव्स (Value-added Derivatives) शामिल हैं। कंपनी को इस क्षेत्र में दो दशकों से ज्यादा का अनुभव है। इसके कस्टमर पोर्टफोलियो में कोलगेट-पामोलिव, डाबर, पतंजलि, एसएच केलकर, रॉसारी बायोटेक और सिमराइज़ जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। कंपनी के पास उत्तर प्रदेश, दादरा और नगर हवेली तथा गुजरात में तीन अत्याधुनिक मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट हैं।

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 10:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement