facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GK Energy IPO listing: सुस्त बाजार में मजबूत एंट्री, ₹171 पर लिस्ट हुए शेयर; निवेशकों को मिला 12% लिस्टिंग गेन

Advertisement

GK Energy IPO: जीके ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर एनएसई पर 165 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले 18 रुपये या 12% ज्यादा है।

Last Updated- September 26, 2025 | 10:27 AM IST
Gaudium IVF IPO

GK Energy IPO listing: जीके एनर्जी आईपीओ के शेयर शुक्रवार (26 सितंबर) को बाजार में गिरावट के बावजूद मजबूत एंट्री के साथ लिस्ट हो गए। जीके ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 165 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 153 रुपये की तुलना में 12 रुपये या 8 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर पटेल रिटेल के शेयर 171 रुपये पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले 18 रुपये या 12 प्रतिशत ज्यादा है।

हालांकि, जीके एनर्जी आईपीओ (GK Green Energy) की लिस्टिंग ग्रे मार्केट के से मिल रहे संकेतों से कमजोर रही। लिस्ट होने से पहले जीके एनर्जी आईपीओ के नॉन लिस्टेड शेयर 184 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 153 रुपये से 31 रुपये ज्यादा है और करीब 20.26% का ग्रे मार्केट प्रीमियम दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Solarworld Energy IPO Allotment हुआ फाइनल, शेयर हाथ लगे या नही; फटाफट चेक करें स्टेटस

निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिलने और 89 गुना से जायदा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए मंगलवार (23 सितंबर) को बंद हो गया था। आईपीओ 19 सितंबर से 23 सितंबर तक सब्सक्राइब करने के लिए खुला था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 2,12,40,655 शेयरों के मुकाबले 1,98,77,63,792 शेयरों के लिए बोलियां मिली। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (QIBs) ने आईपीओ को सबसे ज्यादा अप्लाई किया। उन्होंने अपने लिए रिजर्व हिस्से को 186.29 गुना बुक किया। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने 122.73 गुना सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्से को 20.79 गुना बुक किया गया।

Advertisement
First Published - September 26, 2025 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement