facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ये IPO लिस्टिंग पर दे सकता है 67% मुनाफा! GMP दे रहा इशारा, दांव लगाने का आज आखिरी मौका

Advertisement

स्टैण्डर्ड गिलास लाइनिंग आईपीओ को निवेशकों से अब तक तगड़ा रिस्पांस मिला है। आईपीओ को खुलने के 20 मिनट के भीतर ही पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया था।

Last Updated- January 08, 2025 | 9:10 AM IST
Gaudium IVF IPO

Standard glass lining IPO GMP: स्टैण्डर्ड गिलास लाइनिंग के आईपीओ को सब्सक्राइब करने का बुधवार (8 जनवरी) को लास्ट दिन है। अपनी लिस्टिंग से पहले यह आईपीओ ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा है। 410.05 करोड़ रुपये का आईपीओ सोमवार (6 जनवरी) को खुल गया। यह बुधवार (8 जनवरी) तक सब्सक्राइब करने के लिए खुला रहेगा।

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बाजार के जानकार स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ को लॉन्ग टर्म आउटलुक के साथ सब्सक्राइब करने की सलाह दे रहे हैं।

Standard Glass Lining Technology IPO Subscription status

स्टैण्डर्ड गिलास लाइनिंग आईपीओ को निवेशकों से अब तक तगड़ा रिस्पांस मिला है। आईपीओ को खुलने के 20 मिनट के भीतर ही पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया था। इश्यू को दूसरे दिन तक कुल 35.54 गुना सब्सक्राइब किया गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 2,05,02,558 शेयरों की पेशकश के मुकाबले दूसरे दिन तक 72,85,76,803 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं। आईपीओ को रिटेल सेगमेंट में 33.97 गुना, क्यूआईबी श्रेणी में 4.63 गुना और एनआईआई श्रेणी में 80.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

Standard Glass Lining Technology IPO GMP

स्टैंर्डड गिलास लाइनिंग टेक्नॉलिजी आईपीओ ग्रे मार्केट में मजबूत लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। इश्यू का ग्रे मार्केट में प्रीमियम बुधवार (8 जनवरी) को 96 रुपये चल रहा है। इसका मतलब है कि आईपीओ 236 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हो सकता है जो इश्यू प्राइस के अपर एन्ड 140 रुपये से 68.57% ज्यादा है।

Standard Glass Lining Technology IPO Price Band

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का आईपीओ 410 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है। इसके लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें107 शेयरों का लॉट साइज है। आईपीओ के अलॉटमेंट को गुरुवार (9 जनवरी) को फाइनल रूप दिया जाएगा जबकि शेयर शुक्रवार (10 जनवरी) को डीमैट खातों में जमा किए जाएंगे। वहीं, आईपीओ 13 जनवरी को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

Standard Glass Lining Technology IPO पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म बजाज ब्रोकिंग (Bajaj Broking) ने स्टैण्डर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी के आईपीओ को लॉन्ग टर्म लिहाज से अप्लाई करने की सलाह दी है। जबकि ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking) ने कहा कि ऋण चुकौती और इसके अंतिम उद्योगों के लिए अनुकूल दृष्टिकोण जैसे कारक स्टैण्डर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी के लॉन्ग टर्म बिजनेस ग्रोथ में पॉजिटिव योगदान देंगे। हालांकि, कंपनी जिस वैल्यूएशन पर आईपीओ पेश कर रही है, वह अधिक प्रतीत होती है। ऐसे में हम इस इश्यू के लिए “लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करें” रेटिंग देते हैं।

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 9:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement