facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GNG Electronics IPO: रिफर्बिश्ड लैपटॉप का बिजनेस करने वाली कंपनी लाएगी 825 करोड़ रुपये का आईपीओ, SEBI के पास जमा कराए कागज

Advertisement

GNG Electronics IPO: प्रस्तावित आईपीओ में 825 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटरों द्वारा 97 लाख शेयरों की बिक्री (OFS) शामिल है।

Last Updated- December 15, 2024 | 4:22 PM IST

GNG Electronics IPO: देश की सबसे बड़ी लैपटॉप और डेस्कटॉप रिफर्बिशर जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स भारतीय शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के माध्यम से धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) यानी शुरुआती कागज दाखिल किए हैं।

GNG Electronics IPO: 825 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 825 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटरों द्वारा 97 लाख शेयरों की बिक्री (OFS) शामिल है। OFS में शरद खंडेलवाल और विधि शरद खंडेलवाल के द्वारा 35,000 शेयर और अमायबल इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा 96.30 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी।

IPO से मिले धन का क्या करेगी GNG Electronics?

जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से 320 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए करेगी, 260 करोड़ रुपये कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्‍यकताओं को पूरा करने में लगाए जाएंगे और बाकी राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा।

Also read: FPI Inflow: भारतीय शेयर बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा लौटा, दिसंबर के पहले दो हफ्तों में 22,766 करोड़ रुपये डाले

GNG Electronics IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर

मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज और जेएम फाइनेंशियल इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।

क्या करती है GNG Electronics?

जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लैपटॉप और डेस्कटॉप के टॉप रिफर्बिशर्स में से एक है, जिसकी मौजूदगी भारत, अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और यूएई सहित कई बाजारों में है। कंपनी “इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार” ब्रांड के तहत काम करती है और यह पूरे रिफर्बिशर्स वैल्यू चेन में काम करती है, जिसमें सोर्सिंग, पुनर्निर्माण, बिक्री, बिक्री के बाद सेवाएं और वारंटी प्रदान करना शामिल है।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 15, 2024 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement