facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go Digit IPO: अगले हफ्ते खुलेगा Virat Kohli के निवेश वाली कंपनी का आईपीओ, जानें डिटेल्स

Advertisement

Go Digit IPO: आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, इश्यू 15 से 17 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। वहीं, एंकर (बड़े) निवेशक 14 मई को बोली लगा पाएंगे।

Last Updated- May 09, 2024 | 2:18 PM IST
Virat Kohli investment in IPO
Virat Kohli (File Photo)

Go Digit IPO: कनाडा स्थित फेयरफैक्स समूह द्वारा समर्थित कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (Go Digit General Insurance) अगले हफ्ते अपना आईपीओ की पेशकश करेगा। क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस कंपनी के निवेशकों में शामिल हैं।

जो निवेशक इस कंपनी के आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वह इसके बारे में सारी जरूरी बातें जान लें-

कब खुलेगा आईपीओ?

आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, इश्यू 15 से 17 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। वहीं, एंकर (बड़े) निवेशक 14 मई को बोली लगा पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Indegene IPO: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, ऑनलाइन चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

OFS शामिल-

गो डिजिट के प्रस्तावित आईपीओ में 1,125 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर हैं। इसके अलावा प्रवर्तक गो डिजिट इन्फोवर्क्स सर्विसेज और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 5.47 करोड़ इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

Go Digit इन्फोवर्क्स सर्विसेज के पास हिस्सेदारी

Go Digit इन्फोवर्क्स सर्विसेज के पास वर्तमान में कंपनी की 83.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है। क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी इस कंपनी के निवेशकों में शामिल हैं। आईपीओ में कोई शेयर नहीं बेच रहे हैं। कंपनी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड से आईपीओ लाने की मंजूरी मार्च में मिल गई थी।

यह भी पढ़ें: कुमार मंगलम बिड़ला की अमेरिकी एल्युमिनियम कंपनी IPO के जरिये जुटा सकती है 120 करोड़ डॉलर

कितने रुपये जुटाएगी कंपनी?

गो डिजिट इंश्योरेंस इस आईपीओ के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 1250 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं ऑफर फॉर सेल के जरिए 10.94 करोड़ इक्विटी शेयर की बिक्री की जाएगी। इससे पहले कंपनी ने साल 2021 में 3.5 बिलियन डॉलर का फंड जुटाया था।

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 2:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement