facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go Digit IPO Listing: आईपीओ लिस्टिंग ने निवेशकों को किया खुश, Virat-Anushka को भी मिला तगड़ा रिटर्न

Advertisement

Go Digit IPO Listing: बीएसई पर यह 3.35% की बढ़त के साथ 281.1 रुपये पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के कुछ देर बाद ही शेयर में और उछाल देखने को मिला।

Last Updated- May 23, 2024 | 11:53 AM IST
Virat Kohli and Anushka Sharma- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
File Photo: Virat Kohli and Anushka Sharma

Go Digit General Insurance IPO Listing: विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के निवेश वाली गो डिजिट (Go Digit) ने आज (23 मई) शेयर बाजार में एंट्री कर ली है। एनएसई पर कंपनी के शेयर 5.15% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। स्टॉक की शुरुआत 272 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 286 रुपये पर हुई।

इस बीच, बीएसई पर यह 3.35% की बढ़त के साथ 281.1 रुपये पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के कुछ देर बाद ही शेयर में और उछाल देखने को मिला। BSE पर यह 291.45 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसका मतलब है कि आईपीओ निवेशक अब 7.15 फीसदी मुनाफे में हैं।

लिस्टिंग से पहले, कंपनी के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में 25 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Beacon Trusteeship IPO: अगले हफ्ते खुलेगा आईपीओ, जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डिटेल्स

Go Digit के IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

गो डिजिट का 2,614.65 करोड़ रुपये के आईपीओ को ओवरऑल 9.60 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 12.56 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 7.24 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 4.27 गुना भरा था।

विराट अनुष्का को भी हुआ प्रॉफिट

फाइल किए गए DRHP के मुताबिक विराट कोहली ने फरवरी 2020 में कंपनी में 2 करोड़ रुपये का निवेश करके 2,66,667 इक्विटी शेयर खरीदे थे। वहीं अनुष्का शर्मा ने 50 लाख रुपये का निवेश करके कंपनी में 66,667 इक्विटी शेयर खरीदा थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को 2.50 करोड़ रुपये के निवेश के बदले 9,53,33,524 करोड़ रुपये का रिटर्न मिला है। इसका मतलब है कि निवेश के बदले स्टार कपल को 271 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है।

यह भी पढ़ें: Indian Emulsifier IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की हुई चांदी, जानें कितना मिला लिस्टिंग गेन

कब खुला था आईपीओ?

Go Digit का आईपीओ 15 मई से लेकर 17 मई तक खुला था। इस आईपीओ के तहत 1125 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 5,47,66,392 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत जारी हुए।

प्राइस बैंड

आईपीओ के जरिए कंपनी का टारगेट 258 से 272 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ 2,615 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल ?

प्रस्तावित आईपीओ से मिलनर वाली इनकम कंपनी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों, सॉल्वेंसी स्तरों को बढ़ाने और कंपनी के पूंजी आधार (Capital Base) को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करेगी।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement