facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go Digit IPO: विराट और अनुष्का के निवेश वाली कंपनी का आज खुलेगा IPO; जानें GMP, प्राइस बैंड समेत सभी डिटेल्स

Advertisement

कंपनी के निवेशकों में क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी एक्टर पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। हालांकि, आईपीओ दस्तावेज़ों के अनुसार वे अपना कोई भी शेयर बेच नहीं रहे हैं।

Last Updated- May 14, 2024 | 10:56 PM IST
Mobikwik IPO

Go Digit IPO: विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा के समर्थन वाले गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस (Go Digit IPO) का आईपीओ कल यानी बुधवार को खुल जाएगा। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए तीन दिनों तक खुला रहेगा और यह 15 मई को खुलकर 17 मई को बंद होगा।

इन्वेस्टरगेन.कॉम के अनुसार, गो डिजिट आईपीओ (Go Digit IPO) के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) मंगलवार को 40 रुपये प्रति शेयर चल रहा है।

इससे पता चलता है कि गो डिजिट आईपीओ शेयरों के लिए अनुमानित लिस्टिंग गेन 40 रुपये हो सकता है, जो आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 272 रुपये से 14.71 प्रतिशत ज्यादा है। ग्रे मार्केट प्रीमियम’ दर्शाता है कि निवेशक प्राइस बैंड से कितना ज्यादा भुगतान करने के लिए तैयार है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पास कंपनी के कई शेयर

कंपनी के निवेशकों में क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी एक्टर पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। हालांकि, आईपीओ दस्तावेज़ों के अनुसार वे अपना कोई भी शेयर बेच नहीं रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए गो डिजिट के 266,667 शेयर 75 रुपये के भाव पर खरीदे थे। इसके लिए उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 2 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसी तरह, अनुष्का शर्मा ने भी 75 रुपये के भाव गो डिजिट के 66,667 शेयर 50 लाख रुपये में ख़रीदे थे।

गो डिजिट आईपीओ डिटेल्स

आईपीओ के जरिए कंपनी का टारगेट 258 से 272 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ 2,615 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का है।

आईपीओ में 54,766,392 शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) के साथ 1,125 करोड़ रुपये के मूल्य के शेयरों का ताजा इश्यू भी शामिल है। निवेशक ज्यादा से ज्यादा 55 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं।

वहीं, योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए 75 प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए शेष 10 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा गया है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल ?

प्रस्तावित आईपीओ से मिलनर वाली इनकम कंपनी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों, सॉल्वेंसी स्तरों को बढ़ाने और कंपनी के पूंजी आधार (Capital Base) को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करेगी।

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement