facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go Digit IPO: आईपीओ के लिए प्राइस बैंड हुआ तय, जानें कब से लगा सकेंगे पैसा

Advertisement

Go Digit IPO: गो डिजिट जेनरल इंश्योरेंस के आईपीओ का प्राइस बैंड 10 रुपये के अंकित मूल्य के प्रति इक्विटी शेयर 258 से 272 रुपये की सीमा में तय किया गया है।

Last Updated- May 10, 2024 | 1:39 PM IST
Afcons Infrastructure IPO:
Representative Image

Go Digit IPO: विराट कोहली की निवेश वाली कंपनी गो डिजिट जेनरल इंश्योरेंस (Go Digit General Insurance) के आईपीओ का प्राइस बैंड तय हो गया है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15 मई को खुलेगा और निवेशक इस आईपीओ में 17 मई तक बोली लगा सकेंगे। वहीं, एंकर निवेशक इश्यू को 14 मई (मंगलवार) से सब्सक्राइब कर सकेंगे।

कितना तय हुआ प्राइस बैंड?

गो डिजिट जेनरल इंश्योरेंस के 2,651 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्राइस बैंड 258 रुपये से 272 रुपये प्रति शेयर तय किया।

जानें आईपीओ के बारे में-

गो डिजिट के प्रस्तावित आईपीओ के तहत 1,125 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयर जारी किये जाएंगे। वहीं प्रवर्तक गो डिजिट इंफोवर्क्स सर्विसेज और मौजूदा शेयरधारक 1,490 करोड़ रुपये के 5.47 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे। कीमत दायरे के उच्च स्तर पर आईपीओ का आकार 2,615 करोड़ रुपये बैठता है। कंपनी में गो डिजिट इंफोवर्क्स सर्विसेज की 83.3 फीसदी हिस्सेदारी है। नये निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग कंपनी के पूंजी आधार को बढ़ाने और ‘सॉल्वेंसी मार्जिन’ को बनाये रखने तथा सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कुमार मंगलम बिड़ला की अमेरिकी एल्युमिनियम कंपनी IPO के जरिये जुटा सकती है 120 करोड़ डॉलर

कितने रुपये जुटाएगी कंपनी?

गो डिजिट इंश्योरेंस इस आईपीओ के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 1250 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं ऑफर फॉर सेल के जरिए 10.94 करोड़ इक्विटी शेयर की बिक्री की जाएगी। इससे पहले कंपनी ने साल 2021 में 3.5 बिलियन डॉलर का फंड जुटाया था।

कब होगी आईपीओ की लिस्टिंग?

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर गुरुवार, 23 मई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा।

Go Digit इन्फोवर्क्स सर्विसेज के पास हिस्सेदारी

Go Digit इन्फोवर्क्स सर्विसेज के पास वर्तमान में कंपनी की 83.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है। क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी इस कंपनी के निवेशकों में शामिल हैं। आईपीओ में कोई शेयर नहीं बेच रहे हैं। कंपनी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड से आईपीओ लाने की मंजूरी मार्च में मिल गई थी।

 

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 1:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement