facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go Digit IPO: अब तक 67% सब्सक्राइब हुआ IPO; रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.43 गुना भरा, चेक करें लेटेस्ट GMP

Advertisement

गो डिजिट आईपीओ (Go Digit IPO) के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) गुरुवार को 7 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। हालांकि, कुछ दिन पहले तक यह 42 रुपये तक था।

Last Updated- May 16, 2024 | 4:16 PM IST
Afcons Infrastructure IPO:

Go Digit IPO Subscription Status: गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन भी रिटेल निवेशकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा के निवेश वाला इश्यू पूरी तरह से बुक होने का प्रयास कर रहा है।

दूसरे दिन गैर-संस्थागत निवेशक (NIIs) के लिए रिजर्व हिस्से को धीरे-धीरे और लगातार सब्सक्राइब किया जा रहा है, जबकि योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के हिस्से को अभी बहुत कम सब्सक्राइब किया गया है।

बीएसई (BSE) डेटा के अनुसार, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के आईपीओ (Go Digit) का सब्सक्रिप्शन स्टेटस भारतीय समयानुसार 15:43 बजे तक 67 प्रतिशत है।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RIIs) के हिस्से अभी तक 2.43 गुना सब्सक्राइब किया गया है, जबकि गैर संस्थागत निवेशकों (NIIS) श्रेणी को 64 प्रतिशत बुक किया गया है। वहीं, योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए रिजर्व हिस्सा अभी तक 09 प्रतिशत बुक हुआ है।

आईपीओ पर दांव लगाने का कल आखिरी दिन

आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए तीन दिनों के लिए खुलेगा और यह 15 मई को खुलकर 17 मई को बंद होगा। आईपीओ के जरिए कंपनी का टारगेट 258 से 272 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ 2,615 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का है।

गो डिजिट लेटेस्ट GMP

इन्वेस्टरगेन.कॉम के अनुसार, गो डिजिट आईपीओ (Go Digit IPO) के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) गुरुवार को 7 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। हालांकि, कुछ दिन पहले तक यह 42 रुपये तक था।

इससे पता चलता है कि गो डिजिट आईपीओ (Go Digit IPO) शेयरों के लिए अनुमानित लिस्टिंग गेन 7 रुपये हो सकता है, जो आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 272 रुपये की तुलना में 2.57 प्रतिशत ज्यादा है। ग्रे मार्केट प्रीमियम’ दर्शाता है कि निवेशक प्राइस बैंड से कितना ज्यादा भुगतान करने के लिए तैयार है।

गो डिजिट आईपीओ के बारे में डिटेल्स

आईपीओ के जरिए गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस (Go Digit General Insurance) का टारगेट 258 से 272 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ 2,615 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का है।

आईपीओ में 54,766,392 शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) के साथ 1,125 करोड़ रुपये के मूल्य के शेयरों का ताजा इश्यू भी शामिल है। निवेशक ज्यादा से ज्यादा 55 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं।

वहीं, योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए 75 प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए शेष 10 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा गया है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल ?

प्रस्तावित आईपीओ से मिलनर वाली इनकम कंपनी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों, सॉल्वेंसी स्तरों को बढ़ाने और कंपनी के पूंजी आधार (Capital Base) को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करेगी।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement