facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार IREDA के IPO के लिए सितंबर तक दस्तावेज जमा कराएगी

Advertisement
Last Updated- June 04, 2023 | 2:25 PM IST
Sri Lotus Developers IPO

सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए सितंबर तक दस्तावेजों का मसौदा जमा कर सकती है।

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय यह जानकारी दी है।

पांडेय ने कहा, ‘‘हमने मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति की है और वे मूल्यांकन के साथ आगे बढ़ेंगे। हम तीन-चार माह में दस्तावेजों का मसौदा दाखिल कर पाएंगे।’’ नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के तहत सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम इरेडा नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण उपलब्ध कराती है।

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने पिछले महीने सरकार की कुछ हिस्सेदारी बेचकर इरेडा की सूचीबद्धता को मंजूरी दी थी। सरकार नए शेयर जारी कर इरेडा के लिए धन जुटाना चाहती है।

इरेडा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है। मार्च, 2022 में सरकार ने इरेडा में 1,500 करोड़ रुपये की पूंजी डाली थी। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने अपना सबसे ऊंचा 865 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

Advertisement
First Published - June 4, 2023 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement