facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Groww IPO Allotment Today: ग्रो आईपीओ अलॉटमेंट आज फाइनल, ऐसे चेक करें ऑनलाइन स्टेटस

Advertisement

Groww IPO: डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के आईपीओ को करीब 18 गुना आवेदन मिले। कंपनी को करीब 64,000 करोड़ रुपये की बोलियां हासिल हुईं।

Last Updated- November 10, 2025 | 8:51 AM IST
OnEMI Technology IPO

Groww IPO Allotment: ग्रो आईपीओ के अलॉटमेंट को सोमवार (10 नवंबर अक्टूबर 2025) को फाइनल रूप दिया जा सकता है। निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिलने और करीब 18 गुना सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए शुक्रवार (7 नवंबर) को बंद हो गया था। आईपीओ अप्लाई करने के लिए बुधवार (5 अक्टूबर) को खुला था।

डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के आईपीओ को करीब 18 गुना आवेदन मिले। कंपनी को करीब 64,000 करोड़ रुपये की बोलियां हासिल हुईं। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (QIBs) की केटेगरी में 22 गुना आवेदन मिले जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) की श्रेणी में 14.2 गुना बोलियां मिलीं। रिटेल निवेशक की केटेगरी को 9.4 गुना अप्लाई किया गया।

Groww IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Groww IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Groww IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

ग्रो आईपीओ (Groww IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: PhysicsWallah IPO: कमाई 4 गुना बढ़ी, पर घाटा भी बड़ा! क्या निवेश करना फायदेमंद रहेगा?

Groww IPO GMP

ग्रो आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में उत्साह लिस्टिंग डेट करीब आने के साथ फीका हो रहा है। कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयर सोमवार को ग्रे मार्केट में 104 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। यह आईपीओ प्राइस बैंड एक अपर एन्ड 100 रुपये से 4 रुपये या 4 फीसदी ज्यादा है।

नए इश्यू से प्राप्त रकम का उपयोग कंपनी के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, सहायक कंपनियों में निवेश करने और संभावित अधिग्रहणों में किया जाएगा। ग्रो की लिस्टिंग ऐसे समय हो रही है जब प्रतिभूति बाज़ार में खुदरा भागीदारी बढ़ रही है, चाहे वह प्रत्यक्ष इक्विटी हो या म्युचुअल फंड। इस प्लेटफ़ॉर्म से भारत के लगभग एक-चौथाई सक्रिय ट्रेडिंग ग्राहक जुड़े हुए हैं और लगभग एक-तिहाई एसआईपी ग्रो के माध्यम से हैं।

Advertisement
First Published - November 10, 2025 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement