facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Groww IPO Day-1: पहले दिन 57% मिला सब्सक्रिप्शन, रिटेल कोटा पूरा भरा; ग्रे मार्केट में दिख रहा उत्साह

Advertisement

Groww IPO: ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म ग्रो की पैरेंट कंपनी के आईपीओ का कुल सब्सक्रिप्शन दोपहर 12:19 बजे तक 0.25 गुना रहा।

Last Updated- November 04, 2025 | 6:05 PM IST
Groww share price
Representative Image

Groww IPO Subscription Status: ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का आईपीओ 4 नवंबर 2025 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। यह 7 नवंबर 2025 तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 6,632.30 करोड़ रुपये जुटाएगी।

ग्रो आईपीओ को अप्लाई करने के पहले दिन निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ग्रो आईपीओ को सब्सक्राइब करने के पहले दिन 20,64,04,950 शेयरों के लिए बोलियां मिली। जबकि पेशकश पर कुल 36,47,76,528 शेयर रखे गए हैं। इस तरह, इश्यू को टोटल 57% सब्सक्राइब किया गया। रिटेल निवेशकों का हिस्सा सबसे ज्यादा बुक हुआ। इस केटेगरी में 1.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके बाद नॉन-इंस्टीट्यूशल निवेशकों ने 0.59 गुना और क्वालिफाइड निवेशकों ने 0.10 गुना अप्लाई किया।

Groww IPO GMP

ग्रो आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में उत्साह देखने को मिल रहा है। कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयर मंगलवार को ग्रे मार्केट में 17.25 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। यह आईपीओ प्राइस बैंड एक अपर एन्ड 100 रुपये से 117.25 रुपये या 17.25 फीसदी ज्यादा है।

आईपीओ डिटेल्स

कुल इश्यू ₹6,632.30 करोड़ का है, जिसमें 10.60 करोड़ नए शेयर (फ्रेश इश्यू) ₹1,060 करोड़ के लिए जारी किए जाएंगे और 55.72 करोड़ शेयर (OFS) ₹5,572.30 करोड़ के लिए बिक्री के लिए रखे गए हैं। प्राइस बैंड ₹95 से ₹100 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशक न्यूनतम 150 शेयर (₹15,000) से निवेश कर सकते हैं। वहीं, छोटे नॉन-इंस्टिट्यूशनल निवेशक (sNII) के लिए 2,100 शेयर (₹2,10,000) और बड़े NII (bNII) के लिए 10,050 शेयर (₹10,05,000) का निवेश करना होगा।

आरक्षण कैटेगरी

कंपनी ने निवेशकों के लिए अलग-अलग कैटेगरी में शेयर आरक्षित किए हैं। क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल निवेशकों (QIB) को 75%, नॉन-इंस्टिट्यूशनल निवेशकों (NII) को 15% और रिटेल निवेशकों (RII) को 10% शेयर आवंटित किए गए हैं। एंकर निवेशकों के लिए 45% शेयर आरक्षित हैं।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में Kotak Mahindra Capital Co. Ltd. और रजिस्ट्रार के रूप में MUFG Intime India Pvt. Ltd. नियुक्त हैं। आईपीओ का अलॉटमेंट 10 नवंबर 2025 और लिस्टिंग 12 नवंबर 2025 को होने का अनुमान है।

ग्रो आईपीओ: अप्लाई करें या नहीं?

ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का आईपीओ निवेशकों के लिए खुला है। इस आईपीओ को लेकर ब्रोकरेज और एनालिस्ट्स ने अपनी राय दी है, जो निवेशकों को निर्णय लेने में मदद कर सकती है।

Arihant Capital की सलाह

Arihant Capital ने अपने नोट में कहा कि 100 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर इस इश्यू का मूल्य प्रति शेयर 2.96 रुपये के EPS के आधार पर 33.84x के P/E रेश्यो पर है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह आईपीओ लिस्टिंग गेन के लिए उपयुक्त है। इसलिए निवेशकों को इसे ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह दी गई है।

Anand Rathi Research की राय

अनंद राठी रिसर्च के अनुसार, ग्रो ने ग्राहक अधिग्रहण के बाद पहले तिमाही में मजबूत और स्थिर रिटेंशन दर दिखाई है। वित्त वर्ष 2022 से 31 मार्च 2025 तक रिटेंशन दर 84.8% से 92.9% के बीच रही। कंपनी ने अपनी अधिकांश तकनीक इन-हाउस विकसित की है, जिससे ग्राहकों को सहज और बेहतर अनुभव मिला। एनालिस्ट्स का मानना है कि आईपीओ पहले से ही पूरी तरह फूली प्राइस्ड है। इसलिए उन्हें इसे ‘सब्सक्राइब – लॉन्ग टर्म’ रेटिंग दी गई है।

Advertisement
First Published - November 4, 2025 | 12:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement