facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 5.21 गुना हुआ सब्सक्राइब

Advertisement

रिटेल और गैर-संस्थागत श्रेणी को क्रमशः 19.04 और 5.73 गुना सब्सक्राइब किया गया। पात्र संस्थागत निवेशक श्रेणी को 1.06 गुना सब्सक्राइब किया गया

Last Updated- December 24, 2025 | 9:51 PM IST
IPO

हेल्थकेयर सेगमेंट की कंपनी गुजरात किडनी ऐंड सुपर स्पेशियलिटी के आईपीओ को बुधवार को शेयर बिक्री के आखिरी दिन तक 5.21 गुना बोलियां मिलीं। रिटेल और गैर-संस्थागत श्रेणी को क्रमशः 19.04 और 5.73 गुना सब्सक्राइब किया गया। पात्र संस्थागत निवेशक श्रेणी को 1.06 गुना सब्सक्राइब किया गया।

एनएसई के आंकड़े के अनुसार, आईपीओ के तहत पेश किए गए 1,32,26,880 शेयरों के मुकाबले 6,89,69,088 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गुजरात किडनी ऐंड सुपर स्पेशियलिटी ने एंकर निवेशकों से करीब 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

251 करोड़ रुपये के इस आईपीओ का कीमत दायरा 108-114 रुपये प्रति शेयर है। यह आईपीओ पूरी तरह से 2.2 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया निर्गम है, जिसका भाव प्राइस बैंड के ऊपरी सिरे पर 250.8 करोड़ रुपये है।

नए निर्गम से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल अहमदाबाद में पारेख्स हॉस्पिटल के प्रस्तावित अधिग्रहण और पहले से अधिग्रहित ‘अश्विनी मेडिकल सेंटर’ के लिए खरीद के बदले भुगतान के तौर पर किया जाएगा।

कंपनी 340 बेड की कुल परिचालन क्षमता वाले मध्यम आकार के मल्टीस्पेशियलिटी अस्पतालों की श्रृंखला चलाती है। 2025 आईपीओ के लिहाज से एक ब्लॉकबस्टर साल रहा है, जिसमें 103 कंपनियों ने लिस्टिंग की, जो पिछले 25 वर्षों में सबसे ज्यादा है। यह पहली बार भी है जब भारत ने लगातार दो साल तक प्राइमरी बाजार में रिकॉर्ड कोष उगाही दर्ज की है।

Advertisement
First Published - December 24, 2025 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement