facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Happy Forgings के IPO की अच्छी शुरुआत, 17.8% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

हैप्पी फोर्जिंग्स आईपीओ को सभी निवेशकों से मजबूत मांग मिली। कंपनी के आईपीओ को 82.63 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Last Updated- December 27, 2023 | 1:29 PM IST
Gaudium IVF IPO

Happy Forgings IPO Listing: हैप्पी फोर्जिंग्स के शेयरों ने बुधवार को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की और कंपनी के शेयर BSE पर 1001.25 रुपये पर लिस्ट हुए , जो 850 रुपये के प्राइस बैंड के मुकाबले 17.79 प्रतिशत ज्यादा है।

वहीं, एनएसई पर हैप्पी फोर्जिंग्स के शेयरों 1,000 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो 17.64 प्रतिशत का प्रीमियम बनता है। हैप्पी फोर्जिंग्स की प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) 19 दिसंबर को लॉन्च किया गया था और और बोली प्रक्रिया 21 दिसंबर को समाप्त हुई थी।

हैप्पी फोर्जिंग्स आईपीओ के शेयरों के अलॉटमेंट को 22 दिसंबर को अंतिम रूप दिया गया था और शेयर लिस्टिंग की तारीख आज के लिए तय की गई थी।

हैप्पी फोर्जिंग्स आईपीओ को सभी निवेशकों से मजबूत मांग

हैप्पी फोर्जिंग्स आईपीओ को सभी निवेशकों से मजबूत मांग मिली। कंपनी के आईपीओ को 82.63 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

कंपनी के आईपीओ का non-institutional investors का हिस्सा 63.45 गुना बुक हुआ। दूसरी ओर retail individual investors (RII) के हिस्से में 15.40 गुना और Eligible Institutional Buyers (QIB) के हिस्से में 214.65 गुना सब्सक्राइब किया गया।

कंपनी ने 1,008 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 808-850 रुपये प्रति शेयर तय किया था। आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रोमोटर्स तथा शेयरहोल्डर्स द्वारा 71,59,920 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है।

क्या करती है Happy Forgings ?

लुधियाना स्थित कंपनी के ग्राहकों में कमर्शियल वाहन क्षेत्र के डोमेस्टिक तथा वैश्विक मूल उपकरण विनिर्माता (ओईएम) शामिल हैं। हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड ने एंकर निवेशकों से 303 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 10:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement