facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDB Financial Services को मिला SEBI का IPO अप्रूवल, बनेगा सबसे बड़ा NBFC ऑफर

Advertisement

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए अक्टूबर 2024 में बाजार नियामक के साथ एक ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा कराया था।

Last Updated- June 03, 2025 | 9:33 PM IST
Aequs IPO GMP
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

HDB Financial Services IPO: एचडीएफसी बैंक की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) एचडीबी फाइनैं​शियल सर्विसेज को आईपीओ लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। एचडीबी का आईपीओ सबसे बड़ा एनबीएफसी आईपीओ होगा और घरेलू बाजारों में आने वाला कुल मिलाकर यह पांचवां सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए अक्टूबर 2024 में बाजार नियामक के साथ एक ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा कराया था, जिसमें एचडीएफसी बैंक द्वारा 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) और 2,500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल था।

एचडीबी फाइनैं​शियल सर्विसेज में एचडीएफसी बैंक की 94.36 फीसदी हिस्सेदारी है। आईपीओ पूरा हो जाने के बाद एचडीबी फाइनैं​शियल सर्विसेज आगे भी एचडीएफसी बैंक की सहायक इकाई बनी रहेगी।

Also Read | SEBI ने 6 फर्मो को दी IPO की मंजूरी, ये कंपनियां मिलकर जुटाएंगी 20,000 करोड़ रुपये

एनबीएफसी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार ऋणदाता को 30 सितंबर, 2025 तक शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना आवश्यक है। एक अन्य एनबीएफसी टाटा कैपिटल सेबी की मंजूरी के अधीन है और उसके जल्द ही अपने 15,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के साथ पूंजी बाजार में आने की उम्मीद है। अप्रैल में, टाटा कैपिटल ने गोपनीय प्री-फाइलिंग मार्ग के तहत आईपीओ के लिए सेबी के साथ दस्तावेज सौंपे। टाटा कैपिटल में टाटा संस की 93 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एचडीबी फाइनैं​शियल सर्विसेज ने आईपीओ से प्राप्त होने वाली रकम का इस्तेमाल अपना टियर-1 पूंजी आधार बढ़ाने और आगामी पूंजी जरूरतें पूरी करने के लिए करने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - June 3, 2025 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement