facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDB Financial Services IPO: ₹12,500 करोड़ का IPO आज से खुला, सब्सक्रिप्शन से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Advertisement

HDB Financial Services IPO: निवेशक कम से कम 20 शेयरों के एक लॉट में आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद 20 के मल्टीपल में ही अतिरिक्त बोली लगा सकते हैं।

Last Updated- June 25, 2025 | 10:12 AM IST
HDB Financial Services IPO
HDB Financial Services IPO: इस आईपीओ के तहत कंपनी ने ₹700 से ₹740 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। (PC- Kamlesh Pednekar)

HDB Financial Services IPO: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आज यानी मंगलवार, 25 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह इस साल का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। यह कंपनी एचडीएफसी बैंक की सब्सिडियरी है, जो देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है।

आईपीओ में निवेश करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें-

HDB Financial Services IPO: क्या है प्राइस बैंड?

इस आईपीओ के तहत कंपनी ₹700 से ₹740 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में शेयर ऑफर कर रही है। हर शेयर का फेस वैल्यू ₹10 है।  उच्चतम प्राइस बैंड पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन ₹61,000 करोड़ से अधिक होगा। 

HDB Financial Services IPO: GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) कितना चल रहा है?

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ से पहले ग्रे मार्केट में इसके शेयर करीब ₹74–₹75 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। यह इश्यू प्राइस के ऊपरी स्तर यानी ₹740 पर लगभग 10% का प्रीमियम दर्शाता है।

Also Read: ₹540 करोड़ का Sambhv Steel IPO आज से खुला, निवेश करें या नहीं? जानें ब्रोकरेज ने क्या कहा

HDB Financial आईपीओ की अहम जानकारियां:

क्या है ऑफर में:

यह आईपीओ दो हिस्सों में बांटा गया है। ₹2,500 करोड़ का फ्रेश इश्यू निकाला जा रहा है, यानी ये पैसे कंपनी की ग्रोथ के लिए इस्तेमाल होंगे। इसके अलावा ₹10,000 करोड़ की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के ज़रिए की जाएगी, जो कंपनी की पैरेंट एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) द्वारा की जा रही है।


अलॉटमेंट और लिस्टिंग का शेड्यूल:

  • शेयर अलॉटमेंट: सोमवार, 30 जून को शेयरों का अलॉटमेंट तय किया जाएगा।
  • रिफंड: जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें मंगलवार, 1 जुलाई से रिफंड मिलना शुरू होगा।
  • डिमैट में शेयर क्रेडिट: सफल आवेदकों को मंगलवार, 1 जुलाई को ही शेयर उनके डिमैट खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
  • शेयर बाजार में लिस्टिंग: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर बुधवार, 2 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो जाएंगे।

एंकर इन्वेस्टर्स से मिला भरोसा

IPO खुलने से पहले ही कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से ₹3,300 करोड़ से ज्यादा जुटा लिए हैं। इनमें एलआईसी, गोल्डमैन सैक्स, ब्लैकरॉक और 22 घरेलू म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

Also Read: Kalpataru IPO: रियल एस्टेट कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए खुला, अप्लाई करना चाहिए या नहीं?

निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी

निवेशक कम से कम 20 शेयरों के एक लॉट में आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद 20 के मल्टीपल में ही अतिरिक्त बोली लगा सकते हैं। यह IPO 27 जून, शुक्रवार को बंद होगा।

जानें कंपनी के बारे में-

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की स्थापना साल 2007 में की गई थी। यह एक प्रमुख और विविध क्षेत्रों में काम करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, जो खास तौर पर खुदरा यानी रिटेल ग्राहकों पर केंद्रित है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इसे ‘अप्पर लेयर एनबीएफसी’ (NBFC-UL) के रूप में वर्गीकृत किया है, जो उन कंपनियों में शामिल होती हैं जिनकी निगरानी अधिक सख्ती से की जाती है। कंपनी का व्यवसाय तीन मुख्य क्षेत्रों में बंटा है—एंटरप्राइज लेंडिंग (लगभग 40%), एसेट फाइनेंस (लगभग 37%) और कंज़्यूमर फाइनेंस (लगभग 23%)। यह आंकड़े वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही के दौरान ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में दिए गए हैं। एचडीबी फाइनेंशियल देश की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली ग्राहक आधार वाली कंपनियों में से एक है। वर्तमान में इसके पास 1.92 करोड़ यानी 192 लाख से अधिक ग्राहक हैं।

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement