facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Honasa Consumer IPO: Mamaearth की पेरेंट कंपनी ने तय किया आईपीओ का प्राइस बैंड, जानें डिटेल्स

Advertisement

Mamaearth प्राइमरी कैपिटल में 365 करोड़ रुपये जुटाने और बिक्री के लिए 41,248,162 इक्विटी शेयर पेश करने की योजना बना रहा है।

Last Updated- October 26, 2023 | 9:38 AM IST
IGI IPO
Honasa Consumer IPO sets price band for IPO

Honasa Consumer IPO: Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer Private Limited 31 अक्टूबर को अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 308-324 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है।

Mamaearth प्राइमरी कैपिटल में 365 करोड़ रुपये जुटाने और बिक्री के लिए 41,248,162 इक्विटी शेयर पेश करने की योजना बना रहा है।

मौजूदा निवेशक फायरसाइड वेंचर्स, स्टेलारिस वेंचर पार्टनर्स, सोफिना वेंचर्स, साथ ही हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स कुणाल बहल, ऋषभ मारीवाला, रोहित बंसल और शिल्पा शेट्टी आईपीओ के माध्यम से अपने कुछ शेयर बेचेंगे।

यह भी पढ़ें : Arvind and Company IPO Listing: कंपनी की दमदार एंट्री, 77.78 फीसदी का लिस्टिंग गेन

31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खुला रहेगा Honasa Consumer IPO

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, होनासा कंज्यूमर के आईपीओ की जोरदार मांग है और 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह 30 अक्टूबर को खुलेगा। प्री-आईपीओ राउंड को लेकर अभी कोई योजना नहीं है।

1,700 करोड़ जुटाने की योजना

होनासा कंज्यूमर अपने आईपीओ में नए शेयरों के इश्यू और ऑफर फॉर सेल के जरिए 1,700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी का लक्ष्य लगभग 10,500 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन का है।

कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, सिटी और जेपी मॉर्गन आईपीओ पर काम करने वाले निवेशक बैंक हैं और सिरिल अमरचंद मंगलदास, इंडसलॉ और खेतान एंड कंपनी कानूनी सलाहकार हैं।

यह भी पढ़ें : Stock Market LIVE : आज भी हो सकती है बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत, जानें क्या है ग्लोबल संकेत?

2016 में बनी थी कंपनी

Honasa Consumer की स्थापना 2016 में वरुण और ग़ज़ल अलघ द्वारा की गई थी। जनवरी 2022 में टॉप कैपिटलिस्ट फर्म सिकोइया कैपिटल के नेतृत्व में 1.2 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर 52 मिलियन डॉलर जुटाए जाने पर फर्म को यूनिकॉर्न का दर्जा प्राप्त हुआ।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement