facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai IPO: ह्युंडै मोटर का आईपीओ अगले सप्ताह आएगा, 2024 में मेड इन इंडिया EV पेश करने की कंपनी की योजना

Advertisement

Hyundai IPO: सूत्रों का कहना है कि ऊपरी कीमत दायरे पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 19 अरब डॉलर होगा। इस शेयर में 22 अक्टूबर को ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।

Last Updated- October 08, 2024 | 11:12 PM IST
Hyundai Motor

ह्युंडै मोटर इंडिया का आईपीओ अगले सप्ताह खुलेगा और इसका कीमत दायरा 1,865 से1,960 रुपये के बीच रहने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। देश के सबसे बड़े आईपीओ के साथ वाहन निर्माता का मूल्यांकन 19 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। यह जानकारी रॉयटर्स ने दी।

भारत में आईपीओ के जरिए ह्युंडै की दक्षिण कोरिया से बाहर शेयर बाजार में पहली लिस्टिंग होगी। भारत में 2003 में मारुति सुजूकी के बाद दो दशकों में आईपीओ लाने वाली यह पहली कार निर्माता भी होगी।

इस घटनाक्रम के जानकार तीन अधिकारियों ने नाम छापने के अनुरोध के साथ बताया कि 3 अरब डॉलर का यह आईपीओ 14 अक्टूबर को बड़े संस्थागत निवेशकों के लिए खुलेगा और 15 से 17 अक्टूबर के दौरान रिटेल और अन्य श्रेणियों के आवेदन लिए जाएंगे।

सूत्रों का कहना है कि ऊपरी कीमत दायरे पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 19 अरब डॉलर होगा। इस शेयर में 22 अक्टूबर को ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। ह्युंडै ने रॉयटर्स के सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया है। ह्युंडै देश में मारुति सुजूकी के बाद दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता है और अपनी एसयूवी श्रेणी के मॉडल बढ़ाकर घरेलू प्रतिस्पर्धियों से अपनी बाजार भागीदारी फिर से हासिल करने की कोशिश में है।

कंपनी ने अगले साल के शुरू में भारत में बना अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की भी योजना बनाई है और 2026 के शुरू से बाजार में दो पेट्रोल संचालित मॉडल भी लाएगी।

ह्युंडै इस आईपीओ में नए शेयर जारी नहीं करेगी। इस आईपीओ में उसकी दक्षिण कोरियाई मूल कंपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई में अपनी 17.5 प्रतिशत हिस्सेदारी रिटेल और अन्य निवेशकों को बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये बेचेगी। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता ने मंगलवार को कहा कि आईपीओ के बाद भी ह्युंडै मोटर इंडिया में उसके 67 करोड़ शेयर या 82.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बनी रहेगी।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement