facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai IPO subscription status: हुंदै मोटर इंडिया के आईपीओ को पहले दिन मिलीं 18 प्रतिशत बोलियां, रिटेल इन्वेस्टर्स सबसे ज्यादा

Advertisement

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,77,89,457 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि पेशकश 9,97,69,810 शेयर की है।

Last Updated- October 15, 2024 | 8:16 PM IST
Hyundai Motor

दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता हुंदै की भारतीय इकाई हुंदै मोटर इंडिया लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के पहले दिन 18 प्रतिशत अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,77,89,457 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि पेशकश 9,97,69,810 शेयर की है। आईपीओ को पहले दिन नौ लाख से अधिक आवेदन मिले।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 26 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 13 प्रतिशत अभिदान मिला। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) का कोटा पांच प्रतिशत भरा।

हुंदै मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 8,315 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह भारत में सबसे बड़ा आईपीओ होगा। इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का 21,000 करोड़ रुपये का आईपीओ सबसे बड़ा था।

कंपनी ने बताया कि एचएमआईएल का आईपीओ 17 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ने कहा कि प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह प्रवर्तक हुंदै मोटर कंपनी द्वारा 14,21,94,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। यह आईपीओ भारतीय उद्योग के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दो दशक के बाद कोई वाहन विनिर्माता कंपनी अपना आईपीओ ला रही है।

इससे पहले जापान की वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 2003 में आईपीओ लाई थी। मूल कंपनी हुंदै बिक्री पेशकश मार्ग के माध्यम से अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच रही है। चूंकि यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से ओएफएस है, इसलिए एचएमआईएल को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी।

ऊपरी मूल्य दायरे पर आईपीओ का आकार 27,870 करोड़ रुपये और कंपनी का बाजार मूल्यांकन निर्गम के बाद लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। एचएमआईएल ने 1996 में भारत में परिचालन शुरू किया था और यह विभिन्न खंड में 13 मॉडल बेच रही है।

Advertisement
First Published - October 15, 2024 | 8:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement